spot_img

मधुबनी के बाबूबरही में विधायक मीना कामत ने कहा, कार्यकर्ता जुट जाएं अभियान में, फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाना है

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक मीना कामत ने कहा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई इबारत लिखी
फोटो:जदयू की बैठक में सम्मानित होतीं विधायक मीना कामत

- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि भवन बाबूबरही के सभागार में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराज सहनी व संचालन कौशल किशोर ने किया।

- Advertisement -

इस मौके पर विधायक मीना कामत को पाग, माला व चादर से सम्मानित किया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई वाली सरकार ने बिहार में चौमुखी विकास किया है। मधुबनी के बाबूबरही में विधायक मीना कामत ने कहा, कार्यकर्ता जुट जाएं अभियान में, फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाना हैउन्होंने यह भी कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का मुखिया पुनः नीतीश कुमार को बनाएंगे। इसके लिए जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करना होगा ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूथ स्तर पर जोड़ें और मुख्यमंत्री की बिहार में किये गए कार्यों के बारे में लोगों को बारीकी से जानकारी दें।

- Advertisement -

इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, पिंटू झा, बिंदु कामत, चांद कामत ,अरविंद पासवान, धनवीर सिंह,जनक कामत, अजय वर्मा, अनिल कुमार ,दिगंबर झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar