बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल के अरेर थाना पुलिस ने अलग – अलग कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया है़।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरेर दिल्ली टोल के मो. जहांगीर, मो. फिरोज और सिनूवारा के विश्वम्भर यादव किसी कांड का आरोपी है़ और फरार रहने की उपस्थिति में कोर्ट से इन तीनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट निर्गत किया गया था।






गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को उसके घर से ही छापेमारी कर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है़। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कांड संख्या 69/22 शराब कांड के फरार तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है़। जानकारी के मुताबिक मुरैट सहनी और उसकी पत्नी चंद्रा देवी के यहां से छापेमारी कर शराब बरामद किया गया था।
उस समय दोनों तस्कर पति पत्नी फरार हो गए थे। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है़। इस बाबत पूछे जाने पर अरेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि पांचों वारंटियों और तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़।








