spot_img

भारत-नेपाल के सीमाई क्षेत्र का कुख्यात नेपाली अपराधी अमित सिंह की गैंगवार में हत्या, बिहार के कई थानों की पुलिस को थी तलाश

spot_img
- Advertisement -

भारत-नेपाल के सीमाई क्षेत्र का कुख्यात अपराधी नेपाली नागरिक अमित सिंह की जिले के महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अमित सिंह का काफी लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दर्जनों बाइक लूटने एवं नेपाल में खपाने में उसका नाम आया था। बिहार पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

- Advertisement -

सुबह शौच करने गये लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। जिसकी पहचान नेपाल के बारा जिला के फुलवरिया गांव के अमित सिंह पिता रंजीत सिंह के रूप में की गयी है।ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि गैंगवार या वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

अमित का भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। उस पर दर्जनों बाइक लूटने एवं नेपाल में बेच देने वाले सक्रिय गिरोह के सरगना के रूप में उसे चिन्ह्रित किया गया था।साथ ही कई संगठित अपराधिक वारदातों में भी उसका कई बार नाम आया था।

जिले के छौड़ादानो,आदापुर दरपा,महुआवा,कुंडवा चैनपुर सहित कई अन्य थाना क्षेत्र में हुए बाइक लूट में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। अमित को कई थानों की पुलिस को लंबे समय से तलाश रही थी। बताया जा रहा है कि वो भारत में लूट की घटनाओ को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग जाता था।

भारतीय पुलिस के लिए वो लंबे समय सिरदर्द बन चुका था। आज उसकी शव मिलने की सूचना पहुंची महुआवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज कर अन्य जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence