spot_img

दरभंगा के बिरौल, बहेड़ी, जाले, सिंहवाड़ा में योजना की रफ्तार सुस्त, डीडीसी अम्रिषा बैंस का 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस की अध्यक्षता में बैठक हुई।

- Advertisement -

बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,आवास प्लस योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन,अमृत सरोवर एवं 309 पंचायतों के एक-एक सरोवरों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी, साथ ही उन सरोवरों पर एक-एक यूनिट पौधरोपण कार्यक्रम, मनरेगा के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केंद्र भवन का निर्माण, जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर समीक्षा की गयी।

- Advertisement -

बैठक में आवास प्लस योजना के अन्तर्गत वैसे प्रखंड जिनकी प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं रही, उन्हें चेतावनी देते हुए हर हाल में 15 अगस्त तक लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, निम्न प्रगति वाले प्रखंडों में बिरौल, बहेड़ी, जाले, सिंहवाड़ा शामिल रहा।

- Advertisement -

उप विकास आयुक्त ने कहा कि आवास निर्माण के लिए प्रत्येक प्रखंड को जो दैनिक लक्ष्य निर्धारित है, उसे सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हर हाल में पूरा करें। वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020-21 तक की  अपूर्ण योजनाओं की सूची जीविका को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।दरभंगा के बिरौल, बहेड़ी, जाले, सिंहवाड़ा में योजना की रफ्तार सुस्त, डीडीसी अम्रिषा बैंस का 15 अगस्त तक का अल्टीमेटमजीविका के डीपीएम मुकेश तिवारी सुधांशु ने बताया कि  बहेड़ी, सिंहवाड़ा, जाले, बेनीपुर, बिरौल, घनश्यामपुर और कुशेश्वरस्थान प्रखंड के वैसे 52 पंचायत, जहां पंचायत रोजगार सेवक नहीं है, उन पंचायतों में जीविका दीदी के माध्यम से कार्य कराने का निर्देश मिला है। इसके लिए वहाँ की दीदियों का प्रशिक्षण अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है और उन्होंने आवास निर्माण नहीं कराया है, उनके घरों पर जीविका दीदी प्रतिदिन भ्रमण करें और उन्हें प्रेरित कर आवास निर्माण करावें, इसके लिए 500 रूपये का मानदेय भी उन्हें प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य सभी प्रखंडों को भी अपनी सूची जीविका को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के फेज – 2 के अन्तर्गत दरभंगा जिले को अतिरिक्त 31 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, इसके लिए चिन्ह्ति लाभुकों की प्रविष्टि सीघ्र पोर्टल पर कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि एक ही परिवार को दुबारा लाभ न मिल जाए,इसे सुनिश्चित किया जाए।

ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत चिन्ह्ति 50 पंचायतों में कचरा संग्रहण की समीक्षा की गयी। पाया गया कि कई पंचायतों के कुछ वार्डों में ई रिक्शा के अभाव में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है, इसके लिए संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी को ई-रिक्शा या पैडल रिक्शा शीघ्र क्रय कर संबंधित वार्ड को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।दरभंगा के बिरौल, बहेड़ी, जाले, सिंहवाड़ा में योजना की रफ्तार सुस्त, डीडीसी अम्रिषा बैंस का 15 अगस्त तक का अल्टीमेटमतरल अपशिष्ट के अन्तर्गत नालियों के मिलन स्थल पर जंक्शन चैम्बर निर्माण करने हेतु निर्धारित लक्ष्य 05 हजार इकाई  सामुदायिक सोक पीट निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य 30 हजार इकाई के विरूद्ध प्रगति धीमी पाये जाने पर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे काम में तेजी लावें, क्योंकि 15 अगस्त के बाद 100 पंचायत और जुड जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के 75 चिन्हित अमृत सरोवरों एवं जिले के सभी 309 पंचायतों के एक-एक बड़े तालाब  पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बारी-बारी से की गयी और सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को इसके लिए फ्लैग पोस्ट निर्माण करवा लेने, उसकी रंगाई-पोताई करवा देने तथा तिरंगे की व्यवस्था जीविका के माध्यम से कर लेने, राष्ट्रगान के लिए स्थानीय स्कूल की छात्राओं को एवं झण्डोत्तोलन करने वाले वरिष्ट नागरिक को चिन्ह्ति कर लेने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि झंडोत्तोलन स्थल के समीप जल-जीवन-हरियाली एवं मनरेगा के साथ अमृत सरोवर का लोगो लगाया जाएगा। पौधारोपण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 09 अगस्त को मिशन – एक लाख के अन्तर्गत जिले में 01 लाख पौधारोपण किया जाएगा, इसके लिए जीविका की ओर से अपने 12 नर्सरी में तैयार किये गए 03 फीट से ऊपर के 01 लाख पौधे उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी।

सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रत्येक तालाब, सड़क एवं सरकारी जमीन पर पौधारोपण करवाने का निर्देश दिया गया।
बताया गया कि मनरेगा के माध्यम से 11 आंगनवाड़ी भवन निर्माण करने का लक्ष्य मिला था, जिनमें से 07 में भवन तैयार हो जाने की जानकारी दी गयी।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाया जाए, जिसके लिए उन भवनों में अच्छी तरह प्ले स्कूल की तरह पेटिंग करायी जाए। उन्होंने कहा कि चापाकल रसोई के नजदीक हो, यह ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

बताया गया कि पुनः  22 आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए जमीन मिल गयी है, उन जमीनों पर तेजी से आँगनवाड़ी भवन निर्माण करने के निर्देश दिये गए। बताया गया कि 337 विद्यालयों में मनरेगा के द्वारा चाहरदिवारी निर्माण करने के लक्ष्य के विरूद्ध 257 में चाहरदिवारी का निर्माण करवा लिया गया है।

जल-जीवन-हरियाली योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मनरेगा द्वारा 05 एकड़ से कम वाले 290 तालाबों में काम शुरू किया गया, जिनमें से 243 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

कुंओं के चिन्हीकरण एवं जीर्णोद्धार की समीक्षा में बताया गया कि 499 कुँआ का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। सोख्ता निर्माण, चेक डैम, खेत-पोखर निर्माण की समीक्षा भी की गयी।

छत वर्षा जल संचयन की समीक्षा में बताया गया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 135 के विरूद्ध 125 में कार्य करा लिया गया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 138 में 137 में कार्य पूर्ण कराया गया है।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभाग को किये गए कार्य की प्रविष्टि जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर करवाने के निर्देश दिए। सौर ऊर्जा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 योजनाओं में कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। बैठक में जैविक खेती, टपकन सिंचाई, पौधशाला की भी समीक्षा की गयी।

उक्त बैठक में डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, परियोजना निदेशक, आत्मा पुणेन्दु नाथ झा, सहायक निदेशक, उद्यान आभा कुमारी, मनरेगा के डीपीओ अजय कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch