spot_img

दरभंगा के कमरौली में दो युवकों को खंभे से बांधकर जमकर पिटाई, सिमरी पुलिस ने कराया मुक्त

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली बलिया गांव में स्थानीय दो युवकों को खंभे में बांधकर मारपीट की गई।

- Advertisement -

फोटो वीडियो सोशल साइट पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की ओर से रस्सी से बांधकर बंधक बनाए गए दोनों युवकों को स्थानीय पुलिस ने मुक्त कर सिंहवाड़ा सामुदायिक अस्पताल में इलाज के बाद थाना पर सुरक्षित रखा है। घटना शुक्रवार रात की है।

- Advertisement -

दोनों युवकों की पहचान जलवार पंचायत के कमरौली वार्ड तीन निवासी मो.जीवच नद्दाफ के पुत्र अली हुसैन (19) व बलिया निवासी राम सागर यादव के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है।दरभंगा के कमरौली में दो युवकों को खंभे से बांधकर जमकर पिटाई, सिमरी पुलिस ने कराया मुक्त स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि युवक आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर रहा था। इधर, पीड़ित अली हुसैन का आरोप है कि कमरौली में अशोक पान भंडार के पास बैठे थे तो अचानक बलिया के लक्षण राउत, वरूण कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य चार पांच लोगों ने जबरन उठाकर ले गए।दरभंगा के कमरौली में दो युवकों को खंभे से बांधकर जमकर पिटाई, सिमरी पुलिस ने कराया मुक्तलकड़ी के खंभे में रस्सी से बांधकर लाठी-डंडा से लगातार प्रहार कर मारपीट की। स्थानीय पुलिस ने करीब 11 बजे रात में ग्रामीणों से बंधक से मुक्त कराया है। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया है कि दोनों पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आगे कारवाई सुनिश्चित नहीं की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

इधर, सूत्रों ने बताया है कि सामाजिक स्तर पर पंचायत करने का प्रयास किया जा रहा है। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा कि घटना के समय पंचायत से बाहर थे। हमें कोई जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers