spot_img

दरभंगा में नल जल में ठेकदार पर FIR कराना पड़ा महंगा, पुलिस ने महिला वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव को ही कर लिया गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। नल जल योजना के ठेकेदार पर मामला दर्ज कराना जरिसो पंचायत के लबानी वार्ड 8 की वार्ड सदस्य रेणू देवी एवं वार्ड सचिव जग्र नाथ झा को मंहगा पड़ा।

- Advertisement -

इन दोनों को बहेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को बेनीपुर बाजार से एक साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लवानी वार्ड 8 की वार्ड सदस्य रेणु देवी ने 13 दिसंबर 2020 को बहेड़ा थाना में आवेदन देकर बहेड़ा निवासी छोटू मियां पर नल जल योजना का 12 लाख 24000 रूपया गबन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि छोटू मियां को एकरारनामा के आधार पर वार्ड में नल जल लगाने के लिए उक्त  राशि दिया गया, लेकिन उन्होंने राशि लेकर फरार हो गया। इसके कारण नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं हो सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

पुलिस ने छोटू मियां पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया। अनुसंधान के क्रम में मामला प्रकाश में आया कि उक्त योजना में कहीं कोई संवेदक की भूमिका नहीं है। नल जल योजना का काम वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव को ही करना है।

अनुसंधानक रमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि बीडीओ ने स्पष्ट प्रतिवेदन दिया कि नल जल योजना में संवेदक का कहीं कोई भूमिका नहीं है। यदि राशि गबन हुआ है तो उसकी सारी जवाबदेही वार्ड सदस्य एवं सचिव होते हैं। बीडीओ के प्रतिवेदन आलोक में इन दोनों को भी गैर प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि छोटू मियां जमानत पर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident