spot_img

मधुबनी के लदनियां में जब जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने किया देश की खातिर कदम-ताल, लहराएगा हर घर अपना विश्व विजयी तिरंगा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत एसएसबी 18 वीं वाहिनी एफ कम्पनी ने पिपराही स्कूल के छात्रों के साथ चलाया जनजागरूकता अभियान
फोटो:स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता अभियान चलाते एसएसबी 18 वीं वाहिनी के जवान

- Advertisement -

दनियां, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सशस्त्र सीमा बल 18 वीं वाहिनी एफ कम्पनी पिपराही कैम्प के प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह और वीरेंद्र रावत के निर्देशन में पिपराही स्कूल के छात्र एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर हर घर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

वहीं, हर जगह चौक -चौराहे पर ध्वज लगवाया। अपने संबोधन में निरीक्षक ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें यह अवसर देता है कि हम अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने इतिहास को और भी करीब से जानें, क्योंकि जब आप आजादी के संघर्ष के बारे में पढ़ेंगे और उसको करीब से जानने का प्रयास करेंगे।

- Advertisement -

आपको पता लगेगा कि भारत ने कैसे-कैसे वीरों को जन्म दिया है और उन लोगों में कितना आत्मविश्वास था, जो अकेले देश को किन-किन परिस्थितियों में लेकर आगे बढ़े और आपके सामने लाकर आज इतना बड़ा सम्पन्न और विकसित राष्ट्र दिया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, ग्रामीण देवेंद्र चौधरी आदि कई लोग झंडे के साथ मौजूद थे।

इस अवसर पर कैम्प प्रभारी की ओर से कब्बड्डी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जो देर शाम तक जारी रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating