spot_img

बेनीबाद में खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरा तीन साल का पीयूष, डूबने से मौत, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -
गायघाट, देशज टाइम्स। बेनीबाद थाना क्षेत्र के बदिया गांव मे एक बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बदिया गांव निवासी अखिलेश राय का तीन वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बगल स्थित पानी भरे गड्ढे में अचानक गिर पड़ा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट ले गए।बेनीबाद में खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरा तीन साल का पीयूष, डूबने से मौत, मचा कोहराम जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के मामले की जानकारी बेनीबाद ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर बेनीबाद ओपी के एएसआई चन्द्रभूषण सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी ।बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews