spot_img

मधुबनी में अब ड्रोन कैमरे से भी रखी जाएगी शराब तस्करों पर निगाह

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
शराबबंदी को पूरी सख्ती के साथ करें लागू-डीएम
डीएम-एसपी ने वर्चुअल माध्यम से बैठक कर की शराबबंदी को लेकर उठाये गए कदमों की समीक्षा
लगातार औचक छापेमारी एवं सघन वाहन जांच चलाते रहने का दिया निर्देश
ब्रेथ एनेलाइजर एवं पुलिस स्निफर डॉग का जांच के दौरान करें अधिक से अधिक उपयोग
जब्त शराब का निर्धारित अवधि में विनष्टीकरण करने का दिया निर्देश
सूचना तंत्र को अधिक से अधिक मजबूत करने का दिया निर्देश

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार डेर शाम समाहरणालय स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी थानाध्यक्षों के साथ जिले में शराबबंदी को सख्ती के साथ प्रभावकारी तरीके लागू करने को लेकर समीक्षा की गई।

- Advertisement -

इस क्रम में शराब के धंधे से जुड़े वाहनों का अधिहरण एवं उसकी नीलामी, शराब पीने वाले की निशानदेही पर होने वाली गिरफ्तारी, शराब के जब्ती की स्थिति, जब्त शराब का विनष्टीकरण आदि की जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतवानी देते हुए कहा कि जिले में शराब के धंधेबाजों की धरपकड़ में तेजी लाएं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि लगातार औचक छापेमारी एवं सघन वाहन जांच चलाते रहें।उन्होंने कहा कि यदि शराब का सेवन करने वाला व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसे शराब प्राप्त होने के श्रोत की जरूर पड़ताल कीजिए। यदि शराबी की निशानदेही पर सप्लायर की गिरफ्तारी होती है तो आर्थिक दंड देकर उसे मुक्त कर दिया जाए। यदि वह सप्लायर की जानकारी नहीं देता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।

उन्होंने जांच के दौरान ब्रेथ एनलाइजर के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के स्निफर डॉग एवं ड्रोन कैमरे का भी अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।मधुबनी में अब ड्रोन कैमरे से भी रखी जाएगी शराब तस्करों पर निगाह उन्होंने कहा कि जप्त शराब का निर्धारित अवधि में हर हाल में विनष्टीकरण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने सूचनातंत्र को अधिक से अधिक मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करें। उन्होंने शराब से होने वाले नुकसान एवं उसके कुप्रभावों को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहने का भी निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार, उत्पाद अधीक्षक गणेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से तथा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता व सभी थानाध्यक्ष ऑनलाइन मोड में शामिल हुए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct