मुख्य बातें
खुटौना के नाबालिग लड़के की मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में मौत,
फंदे से लटका हुआ मिला शव, गांव की ही लड़की से प्रेम-प्रसंग में गयी जान, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
फोटो: फाइल फोटो प्रेमी व प्रेमिका
फोटो: मृतक के शव के समक्ष उमड़ी परिजनों व लोगों की भीड़

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के ललमनियां ओपी थाना क्षेत्र के ललमनियां पंचायत अंतर्गत घोरमोहना के नाबालिग लड़के की मुजफ्फरपुर में मौत हो गयी।






वहीं, शव की शिनाख्त स्थानीय थाना क्षेत्र के घोरमोहना निवासी शिव कुमार यादव के छोटे पुत्र सत्यनारायण यादव (16) के रूप में की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोरमोहना निवासी अरुण पाल की पुत्री पुष्पा कुमारी (18) तथा सत्यनारायण यादव के बीच लगभग एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच परिजनों को इसकी भनक लगी।
मौका देख 12 जून को लड़की-लड़के को लेकर फरार हो गयी। मुजफ्फरपुर के मंदिर में शादी कर किराये के मकान में रहने लगी। तथा शादी में लड़की पक्ष के सभी परिजन उपस्थित थे। समय बीतने के बाद लड़की और उसके सभी परिजन लड़के को पत्नी के साथ घर जाने का दवाब बनाने लगे।
वहीं, लड़के ने ये कहते हुए मना कर दिया कि हम घर छोड़ चुके हैं वापस नहीं जाएंगे। इसी बाबत लड़की पक्ष के सभी परिजन की ओर से लड़के के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि लड़की की मां रानी देव, पिता अरुण, दादी सीता देवी, राजेन्द्र साह तथा अन्य 4 की ओर से षडयंत्र रच कर हत्या कर दी गयी है।
वहीं, मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत अहियापुर के एएसएचओ विनोद दास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि लड़के ने फांसी लगा ली होगी। लड़की पक्ष से दबाव मिला हो जिस कारण लड़के ने ऐसा कदम उठाया।थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि सूचना प्राप्त होने पर जब मौके पर गया तो वहां लड़की मौजूद थी। आंख झपकते ही मौके से लड़की फरार हो गयी तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
वहीं शनिवार की संध्या लाश के घोरमोहना पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई लाश देख स्तब्ध था वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। माता-पिता एवं बहन बार-बार बेहोश हो रहे थे। वहां मौजूद हर कोई लड़की पक्ष के लोगों को कोस रहा था।









You must be logged in to post a comment.