spot_img

बेनीपट्टी में जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुक हो जाएंगें पेंशन से वंचित

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
जीवन प्रमाणीकरण कार्य करवा लें पेंशन लाभुक, वरना बाधित हो जाएगा पेंशन: बीडीओ
प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी टीए, पंस व अन्य कर्मियों की बैठक
फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक कर निर्देश देतें बीडीओ

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव,लेखापाल और कार्यपालक सहायकों की बैठक हुई।

- Advertisement -

इसमें नलजल और नली गली का रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने, पेंशन से संबंधित जीवन प्रमाणीकरण कार्य में गति लाने, सप्ताह में एक दिन निश्चित रूप से पंचायत में बिताने, नलजल को नियमित संचालित करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

- Advertisement -

बैठक में बीडीओ श्री रंजन ने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है़। इसीलिए सभी पेंशन लाभुक प्रमाणीकरण कार्य करवा लें, अन्यथा सभी प्रकार के पेंशन से वंचित होना पड़ सकता है़। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, लेखापाल और कार्यपालक सहायक कैंप लगाकर नल जल और नली गली से संबंधित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

साथ ही सप्ताह में एक दिन निश्चित रूप से पंचायत में बिताएं, ताकि आमजनों की समस्या को सुनकर निष्पादन के दिशा में कार्य किया जा सके। बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मी पंचायत में भ्रमण कर नलजल योजना को सुचारू रूप से संचालित करायें। जिन वार्डों में नल जल बंद पड़ा हुआ है़, कारणों से अवगत होकर समाधान के दिशा में कारगर कदम उठाना निश्चित करें।

इसके अलावे नलजल के रखरखाव के लिये तीन महीनें की एकमुश्त राशि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते पर भेजना सुनिश्चित करें। बीडीओ ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पंचायत सचिव आनंद मोहन चौधरी, तकनीकी सहायक प्रीति कुमारी, ओमप्रकाश गुप्ता, वर्तिका सिंह, इंद्रजीत कुमार, अनुराधा कुमारी और धीरेंद्र झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy