बगहा से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। प्रेम प्रसंग मामले में एक दोस्त ने अपने दोस्त की गला रेत दिया। एक लड़की से दोनों प्रेम करते हैं। रास्ते से हटाने के लिए एक दोस्त ने दूसरे का गला रेत दिया। दूसरे दोस्त की मौत तो नहीं हुई पर उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगहा के पवारिया गांव का है।
घायल युवक नगर थाना के पवारिया टोला निवासी अब्दुल जब्बार का 27 वर्षीय पुत्र नबीउल्लाह के रूप में की गई हैं। यह दूसरा दोस्त पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के नरवल बोरवल पंचायत के गोईती गांव निवासी शिवनाथ चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र उमेश चौधरी है। दोनों की छीना झपटी में उसके हाथ में चाकू से जख्म की चोट आयी हैं।
दोनों दोस्तों के बीच लड़की को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान उमेश चौधरी ने नबीउल्लाह को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाला। जब नबीउल्लाह को काम करते वक्त देर रात हो गई तो उमेश नबीउल्लाह को बाइक से छोड़ने उसके घर पवरिया टोला ढंढी से सोझी घाट होते सरेही रास्ता आ रहा था।
बाइक नबीउल्लाह चला रहा था। जिसपर पीछे उमेश बैठा था और सुन सान रास्ता देख पीछे से नबीउल्लाह का बाल पकड़कर गला रेत दिया और दोनों में छीना झपटी हुई। जिस दौरान उमेश के हाथ में चाकू से भी चोट आ गया। घायल नबीउल्लाह ने करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा। पढ़िए पूरी खबर
घायल युवक नबीउल्लाह ने बताया कि दोनों बाइक से आ रहे थे। पीछे उसका दोस्त उमेश कुमार बैठा था। सोझी घाट के पास नरवल-बरवल सरेह में सुनसान रास्ता आया पीछे से बाल पकड़कर गला रेत दिया। इस दरम्यान घायल युवक ने अपने आपको उमेश से बचाने का प्रयास करने लगा। जिसमें उमेश का हाथ कट गया। इस मामले में डॉ विजय कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से वार किया गया है।
युवक का गला भी कट गया है। जिसे नाजुक स्थिति में बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया है। पटखौली थानाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बगहा थाना के पवारिया टोला निवासी अब्दुल जब्बार का पुत्र नबीउल्लाह (27) और पटखौली थाना क्षेत्र के गोईती निवासी शिवनाथ चौधरी का पुत्र उमेश कुमार (24) की दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों दोस्तों के बीच शनिवार की देर रात्रि में एक लड़की को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर उमेश कुमार ने नबीउल्लाह को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाला।
उमेश और नबीउल्लाह दोनो में काफ़ी गहरी दोस्ती थी। लेकिन दिनों दोस्त एक ही लडकी से प्रेम करते थे ऐसे में अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उमेश ने अंपने दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिस रची। हालांकि लड़की कहां की रहने वाली है और कौन है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में घायल युवक युवक ने बताया कि दोनों में लड़की को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी। जिसे लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान उमेश ने नबीउल्लाह का गला काट दिया। इसी क्रम में नबीउल्लाह ने उमेश का हाथ काट दिया।
घायल युवक नबीउल्लाह ने बताया कि दोनों बाइक से आ रहे थे। वह गाड़ी चला रहा था और पीछे उसका दोस्त उमेश बैठा था। सोझी घाट के पास नरवल-बरवल सरेह में सुनसान रास्ता आया तो उमेश ने पीछे से बाल पकड़कर उसका गला रेत दिया। इस दौरान घायल युवक अपने आप को उमेश से बचाने का प्रयास करने लगा। जिसमें उमेश का हाथ कट गया।
गला कटने के बाद भी नबीउल्लाह 3 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सक ने इलाज करते गले का ऑपरेशन किया। उमेश भी पीछे से पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया। वह भी दौड़ते हुए 3 किलोमीटर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गया। इलाज करने के बाद उमेश को घर भेज दिया गया।
पटखौली थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल नबीउल्लाह की स्थिति नाजुक है। जानकारी के अनुसार उसे बेतिया से भी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में डॉ. विजय कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से वार किया गया है।