back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

पटना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार-2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे

spot_img
- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के लिए ऑन कर दिया। अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं मे भरपूर जोश भर दिया।

- Advertisement -

उन्होंने रविवार को 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2024 में जबर्दस्त जीत दर्ज करेगी। यह जीत 2019 के मुकाबले अधिक होगा और एक नए रिकार्ड के साथ लोकसभा सीट जीत कर केंद्र में सरकार बनाएगी।

- Advertisement -

इससे पहले, बीजेपी के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को जैसे ही गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुट गए थे। जिस रास्ते से स्टेट हैंगर से गृह मंत्री अमित शाह निकलेंगे, वहां सड़क पर फूल बिछाया गया था। बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर और वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव खत्म रिज़ल्ट OUT... तेजस्वी हार के बाद पटना से कोलकाता गए, राजद के अरमानों पर फिरा पानी !

एयरपोर्ट परिसर वाहनों और कार्यकर्ताओं की टोली से पूरी तरह भर गया था। वहीं अमित शाह को रिसीव करने केलिए कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी एयरपोर्ट पहुंचे। स्टेट हैंगर की ओर केवल जिला प्रशासन के पास उपलब्ध सूची के आधार पर नेताओं और मंत्रियों को प्रवेश दिया गया। बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद समेत कई अन्य नेता विशिष्ट अतिथि कक्ष में गृह मंत्री की प्रतीक्षा में मौजूद थे।

वहीं, शाम सात बजे से रात के नौ बजे तक चले कार्यसमिति के समपान समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सभी पार्टी के मोर्चा पदाधिकारियों को अभी से ही बूथ स्तर पर जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में न सिर्फ 2024 का लोकसभा चुनाव बल्कि 2025 का विधानसभा का चुनाव भी गठबंधन के साथ मिल कर लड़ेगी।

उन्होंने कहा, आदिवासी, दलित और पिछड़ा समुदाय भाजपा के एजेंडे में सर्वोपरि है। पार्टी और सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित व शोषितों के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही यह संभव हुआ कि पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंची। उससे पहले दलित समुदाय से आने वाले रामनाथ कोविंद पांच साल राष्ट्रपति रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय Stock Market में आया उछाल: क्या निवेशक कर सकते हैं भरोसा?

Stock Market: सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक...

एथर एनर्जी का बम्पर ऑफर: ₹20,000 तक की छूट के साथ खरीदें नया इलेक्ट्रिक स्कूटर!

Electric Scooter: अगर आप इन दिनों एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का विचार कर...

दिव्यांका त्रिपाठी Pregnancy: शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां, घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

Divyanka Tripathi Pregnancy News: टीवी की दुनिया के सबसे चहेते कपल दिव्यांका त्रिपाठी और...

आज ही पाएं Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स का मौका

Free Fire Max Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें