spot_img

दरभंगा किलाघाट से जिला मोहर्रम कमेटी की मोहर्रम की पहली पर मिट्टी लाने की रस्म…हाथों में तलवार, सिर पर सजी पगड़ी और धुन…

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। रविवार को मुहर्रम की पहली पर किलाघाट से मिट्टी लाने के लिए अखाड़ा की जुलूस निकली। जिसमें भटीयारीसराय के भीखा शाह सैलानी की मजार से दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी की ओर से मिट्टी लाने की रस्म होती हैं।

- Advertisement -

इसमें युवा पारंपरिक तरह से खेल व लाठी भांजते हुए जाते हैं। कमेटी के सरपरस्त, अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य सभी पदाधिकारियों साथ हाथों में तलवार व सर पर सब्ज संग की पगड़ी बांध कर एहतेराम के साथ मोहर्रम की धुन पर आगे आगे चलते हैं।

- Advertisement -

दरभंगा किलाघाट से जिला मोहर्रम कमेटी की मोहर्रम की पहली पर मिट्टी लाने की रस्म...हाथों में तलवार, सिर पर सजी पगड़ी और धुन...जुलूस में जिला मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष, सिगवतुल्लाह खान डब्बू खान,महासचिव मो. कलीमुद्दीन रुस्तम कुरैशी, कोषाध्यक्ष, पप्पू खान, पप्पू सरदार ,जहांगीर कुरैशी, जावेद अनवर, मो ईरशाद, व अन्य में मिट्टी लाने के बाद किलाघाट स्थित मातम खाना की इमामबाड़े पर लगाई जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

रविवार को जुलुस नगर थाना, मशरफ बाजार,दरभंगा टावर चौक,मिर्जापुर होते हुए कोतवाली ओपी,नाका नं 5 से भटियारी सराय, हजरत भीखा शाह सैलानी पहुंच मिट्टी लेकर वापस किलाघाट पहुंचे। इस बीच दरभंगा जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को एवं दंडाधिकारी को लगाया गया था। वहीं, दरभंगा टावर चौक स्थित गुजरने वाली रास्ते के पास पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मौलागंज, मोगलपुरा व अन्यअखाड़ा मिट्टी लाने के कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही गई। वही रविवार को मिर्जापुर का अखाड़ा रात्री 9 बजे मोहर्रम के खेल का आयोजन हुआ उसके बाद देर रात्र 12.30 बजे तक मिट्टी लाने की रस्म अदा की गई।दरभंगा किलाघाट से जिला मोहर्रम कमेटी की मोहर्रम की पहली पर मिट्टी लाने की रस्म...हाथों में तलवार, सिर पर सजी पगड़ी और धुन... वहीं, 3 अगस्त को चौथी मुहर्रम पर रात 10 बजे से सिनेमा चौक नाका नं 5 से किलाघाट नगर थाना होते हुए गुदरी बाजार दरभंगा टावर मस्जिद तक जुलुस का जाएगी। वहीं, 4 अगस्त को पांचवी मुहर्रम पर अखाड़ा सुबह 6 बजे वापस होती है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

चौथी मुहर्रम पर मौलवी मोहल्लाह में नोमाईशी खेल का प्रोग्राम 10 बजे से होता हैं। इसमें शहर के 15 से 20 की संख्या में अखाड़ा शामिल होते हैं। अपने बेहतरीन खेलो का प्रदर्शन के बाद ईनाम से सम्मानित किया जाता है। यह सुबह 4 बजे दरभंगा गुदरी बाजार तक जाती है।दरभंगा किलाघाट से जिला मोहर्रम कमेटी की मोहर्रम की पहली पर मिट्टी लाने की रस्म...हाथों में तलवार, सिर पर सजी पगड़ी और धुन... वहीं, 4 अगस्त को पांचवी मुहर्रम पर सभी अखाड़ा रात 10 बजे से खेल आयोजित करती है। 5 अगस्त छठी मुहर्रम पर सुबह 7 बजे तक नाका नं-5, कोतवाली ओपी , सिनेमा चौक और किलाघाट चौक पर खेल होंगे। जो 10 : 30 बजे से 7 बजे सुबह तक गाड़ी आवागमन दोनो रोड यानी ललित नारायण मिश्रा पथ एवं नाका नं- 6 से मिर्जापुर चौक पूर्व की तरह बंद करने की को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

वहीं, दूसरी ओर 6 अगस्त सातवी मुहर्रम की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दरभंगा जिला मुहर्रम कमिटी किलाघाट दरभंगा की ओर से मदरसा हमीदिया के मैदान में नोमाईशी खेल कार्यक्रम जिला मोहर्रम कमिटी की ओर से किया जाएगा। इसमे विभिन्न अखाड़ा भाग लेती है।दरभंगा किलाघाट से जिला मोहर्रम कमेटी की मोहर्रम की पहली पर मिट्टी लाने की रस्म...हाथों में तलवार, सिर पर सजी पगड़ी और धुन...सभी को बेहतरीन खेलो के प्रदर्शन के लिए ईनाम से सम्मानित भी किया जाता है। यह जानकारी दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी के महासचिव मो. कलीमुद्दीन उर्फ रुस्तम कुरैशी की ओर से दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation