spot_img

मधुबनी में बच्चों को तंबाकू से तौबा कराएगा शिक्षा विभाग, Sameer Kumar Mishra की Report

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर
तंबाकू नियंत्रण की गतिविधियों को संचालित करने के लिए जिले में नामित किया गया नोडल पदाधिकारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के होंगे नोडल पदाधिकारी
तंबाकू उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग करेगा आपसी सहयोग

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इस तथ्य से सभी वाकिफ हैं लेकिन फिर भी लोग तंबाकू की लत से बाहर नहीं आ पाते हैं। युवाओं को तंबाकू सेवन से जुड़े खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

- Advertisement -

उक्त बातें सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कही। उन्होंने बताया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने हेतु जिले के शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाने का निर्देश शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक ( प्रशासन) मनोज कुमार ने पत्र जारी कर दिया है।

- Advertisement -

तंबाकू उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आपसी सहयोग करेंगे।हाल में प्रकाशित ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के आंकड़ों में बिहार के युवाओं में 7.3% तंबाकू उत्पाद के प्रयोग के आंकड़े सामने आए हैं। विदित हो कि वर्ष 2019 में यह सर्वे बिहार के 38 जिले में किया गया था। जिसमें बिहार के 7.3 प्रतिशत छात्रों में तंबाकू उत्पाद प्रयोग करने की बात सामने आई है। जिसमें 6.6% लड़के और 8.0% लड़कियां तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करती हैं।

सूबे के 22 जिले हैं धूम्रपान घोषित
सीड्स के मनोज कुमार झा ने बताया कि मधुबनी सहित राज्य के 22 जिले धुम्रपान मुक्त घोषित किये जा चुके हैं। ये वैसे जिले हैं जहां सार्वजानिक जगहों पर तंबाकू सेवन नहीं करने वालों का प्रतिशत 80 फीसदी या उससे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि कोटपा कानून को सख्ती से लागू करना और सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू के दुष्प्रभाव को लेकर युवाओं को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। सभी प्रकार के कैंसरों में तंबाकू के सेवन से जुड़े कैंसरों का हिस्सा 40 प्रतिशत है एवं 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर तंबाकू के प्रयोग से होता है।

विश्व में तंबाकू सेवन से हर वर्ष 80 लाख लोगों की होती है मौत
एनसीडीओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पूरे विश्व में हर वर्ष करीब 80 लाख लोग तंबाकू सेवन से जनित रोगों के कारण अपनी जान गंवाते हैं।देश में हर वर्ष 13 लाख मृत्यु का आंकड़ा तंबाकू सेवन के कारण है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को आपसी सामंजस्य से सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू के दुष्प्रभाव को लेकर युवाओं में अलख जगाने की जरुरत है।

कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि तंबाकू सेवन पर रोक लगाने एवं साथ ही तंबाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में वृहत पैमाने पर जन-जागरूकता फैलाने की जरुरत है।तंबाकू का दुष्प्रभाव सबसे अधिक स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर हो रहा है। युवा वर्ग जनमानस में तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं।उन्होंने बताया विभाग पहले कुछ चयनित जिलों में तंबाकू उन्मूलन को लेकर अभियान चलायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment