back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 2, 2026
spot_img

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में दिखा Subroto Mukherjee Cup Football Tournament का किक, राज हाई स्कूल बना विजेता, अब पटना में दिखेगा जलवा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा,देशज टाइम्स। रविवार को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में फुटबॉल का किक दिखा। मौका था सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के शानदार आयोजन का। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इसमें जिले के चार मुख्य टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया। तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर विशाल कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, रीमा कुमारी, देवनंदन झा, आशीष कुमार मौजूद थे।

- Advertisement -

मौके पर खिलाड़ियों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को देखने के लिए जिला की मेडिकल टीम भी मौजूद थी। इसमें डॉ. तबस्सुम पीएचसी बहादुरपुर, डॉ. दीपक कुमार, अंशु कुमारी, आफताब, महेश कुमार समेत अन्य लोग जुटे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की तूफान भरी पारी, भारत सेमीफाइनल में।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी रग्बी-फुटबॉल के बलदेव मेहता ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव प्लस टू राज हाई स्कूल दरभंगा को प्राप्त हुआ।

उप विजेता उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तारलाही बना। कुल बालक वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में राज हाई स्कूल दरभंगा ने तारालाही उच्च विद्यालय को तीन शून्य से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना जाएगी। जहां, उसका मैच 6 अगस्त को गोपालगंज के साथ मैच होगा। जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि बालिका वर्ग में एक ही टीम के उपस्थित होने के कारण प्लस टू एमआरएम उच्च विद्यालय दरभंगा को विजेता घोषित कर दिया गया।

वहीं, जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामना देते हुए प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त को पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में आयोजित है। दल प्रभारी के रूप में रीमा कुमारी एवं मैनेजर बैजनाथ कुमार को बनाया गया।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का दम, सेमीफाइनल की राह पर बड़ा कदम!

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि खेल भावना का परिचय देते हुए आप खेल को राष्ट्र हितैषी बनाएं।

उन्होंने कहा कि मानव को नवजीवन देता हर्षित करता तन-मन-प्राण खेल राष्ट्र की संजीवनी है रखता सबको ऊर्जावान। संस्कार मय जीवन के लिए खेल का अनुशासन मानव के जीवन में मील का पत्थर साबित हो रहा है।आज घर-घर में अभिभावक बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8: बुमराह के कहर से थर्राया वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल का रास्ता साफ?

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सुनील कुमारख् मनीष कुमार, रीमा पूर्वे, विशाल कुमार, दिनेश पंडित, शोएब खान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईरान परमाणु कार्यक्रम: क्या तेहरान के पास है परमाणु बम? वैश्विक सुरक्षा पर खतरा!

Iran Nuclear Program: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य ऑपरेशन के बाद खाड़ी देशों...

Pawan Singh Rajya Sabha: क्या भोजपुरिया किंग पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा? सियासी गलियारों में हलचल तेज

Pawan Singh Rajya Sabha: राजनीति की बिसात पर कब कौन सी चाल चलेगी, कोई...

Darbhanga Liquor Smuggling: कमतौल पुलिस का बड़ा एक्शन, खेत में छिपा रखी थी 46 कार्टन विदेशी शराब, एक तस्कर दबोचा

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो चूहों और बिल्लियों का खेल बन गई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें