back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 2, 2026
spot_img

दरभंगा के सभी प्रखंडों में लगेगा दिव्यांगों-वरिष्ठों के लिए शिविर, मिलेंगे नि:शुल्क सहायक उपकरण

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी बाल विकास पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि एपिड योजना एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर लगाएं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, वैशाखी, छड़ी, मानसिक दिव्यांगजन के लिए किट, नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए किट एवं कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरणों के वितरण के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन 05 सितंबर से 14 सितंबर तक करें।

- Advertisement -

उन्होंने पत्र में कहा कि 05 सितंबर एवं 06 सितंबर को पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक दरभंगा क्लब, दरभंगा में हनुमाननगर, केवटी, बहादुरपुर, दरभंगा सदर एवं बहेड़ी प्रखंड के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

वहीं, 07 सितंबर को पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक प्रखंड परिसर, बेनीपुर में मनीगाछी एवं बेनीपुर प्रखंड के लिए, 08 सितंबर एवं 09 सितंबर को पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक प्रखंड परिसर, बिरौल (नया भवन) में बिरौल, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए, 10 सितंबर एवं 12 सितंबर को पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक प्रखंड परिसर, अलीनगर में अलीनगर, घनश्यामपुर, तारडीह एवं किरतपुर प्रखंड के लिए तथा 13 सितंबर एवं 14 सितंबर को प्रखंड परिसर, सिंहवाड़ा में जाले एवं सिंहवाड़ा प्रखंड के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को पात्रता के लिए अपने साथ सीएमओ की ओर से जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आई.डी कार्ड, सारे श्रोतों से 30 हजार रूपये से कम मासिक का आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को पात्रता के लिए अपने साथ 60 वर्ष या उससे अधिक का आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड, 30 हजार प्रतिमाह से कम का आय प्रामण पत्र, पासपोर्ट साईज का फोटो लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षण शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों को एलिम्कों कानपुर के द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ टीम द्वारा पंजीकरण की रसीद उपलब्ध करायी जाएगी, जिसमें उन्हें आवंटित किये जाने वाले उपकरण का नाम अंकित होगा। कहा कि पुनः वितरण शिविर का आयोजन कर उनसे पंजीकरण की रसीद प्राप्त कर सहायक अंग/उपकरण का वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Liquor Smuggling: कमतौल पुलिस का बड़ा एक्शन, खेत में छिपा रखी थी 46 कार्टन विदेशी शराब, एक तस्कर दबोचा

उन्होंने जिला प्रबंधक, बुनियादी केन्द्र को निदेशित किया कि अपने स्तर से उक्त शिविर का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही प्रत्येक शिविर में कर्मियों सहित संजीवनी सेवा वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा-वार्ड मेंबर, पंचायत समिति, पंच, सरपंच के साथ-साथ पंचायत सेवकों, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता तथा प्रखंड स्तरीय सा पदाधिकारी की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी शिविर में भाग ले सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस का CCTNS सिस्टम होगा और मज़बूत, अब अपराधियों की खैर नहीं!

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से उक्त शिविर का माइकिंग, शिविर स्थल पर पेयजल आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने स्तर से सभी पंचायत सचिव/विकास मित्र को निदेशित करना सुनिश्चित करेंगे कि वे उक्त कार्यक्रम की सूचना अपने स्तर से सभी ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से आईं दोहरी खुशखबरी, सुरक्षा का स्तर बढ़ेगा और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान भरेगा विमान

सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से एक-एक आर्थोपेडिक सर्जन,ओप्थाल्मिस्ट,दंत चिकित्सक, ईएनटी सर्जन, ऑडियोलॉजिस्ट एवं मानसिक विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से सरकारी/निजी विद्यालयों में अध्ययनरत वैसे छात्र, जो दिव्यांग है एवं उन्हें सहायक उपकरण की आवश्यकता है, वैसे छात्रों को नजदीकी शिविर में भेजना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने स्तर से शिविर स्थल पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से संबंधित थानों को निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह-दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग नेहा कुमारी को उक्त शिविर का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि उक्त शिविर में अपने स्तर से निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिलाधिकारी को प्रतिवेदित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईरान परमाणु कार्यक्रम: क्या तेहरान के पास है परमाणु बम? वैश्विक सुरक्षा पर खतरा!

Iran Nuclear Program: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य ऑपरेशन के बाद खाड़ी देशों...

Pawan Singh Rajya Sabha: क्या भोजपुरिया किंग पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा? सियासी गलियारों में हलचल तेज

Pawan Singh Rajya Sabha: राजनीति की बिसात पर कब कौन सी चाल चलेगी, कोई...

Darbhanga Liquor Smuggling: कमतौल पुलिस का बड़ा एक्शन, खेत में छिपा रखी थी 46 कार्टन विदेशी शराब, एक तस्कर दबोचा

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो चूहों और बिल्लियों का खेल बन गई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें