spot_img

मधुबनी के मधेपुर और लखनौर में पंचायत समिति सदस्यों ने जाना कैसे करना है कार्यों का बेहतर निर्वहन

spot_img
- Advertisement -

धेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के सभागार में मधेपुर एवं लखनौर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ।

- Advertisement -

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मधेपुर प्रखंड प्रमुख राधा देवी, बीडीओ अर्चना कुमारी एवं लखनौर प्रखंड के बीपीआरओ सह नोडल पदाधिकारी रूपेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीपीआरओ रूपेश कुमार राय लखनौर एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र मधुबनी के बीपीएम विकास कुमार मिश्र ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

- Advertisement -

प्रथम दिन सोमवार को इस तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र में मधेपुर एवं लखनौर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य सम्मिलित हुए। जनप्रतिनिधियों के ऑनलाइन पंजीकरण के बाद प्रशिक्षण के दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों को उनके कार्य की जानकारी देते हुए उसे बेहतर तरीके से निर्वहन की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि पंचायत में किस तरह विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। बीपीआरओ रूपेश कुमार राय ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य को अपने कार्य को बेहतर तरीके से निर्वहन करने की जानकारी प्रशिक्षण शिविर में दी गई।

बीपीआरओ रूपेश कुमार राय एवं बीडीओ ने प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख को उनकी शक्तियां कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी।पंचायत समिति सदस्यों को प्रखंड पंचायत विकास योजना का उद्देश्य, प्रक्रिया एवं महत्व के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण, अर्थ, आवश्यकता, महत्व और स्वशासित इकाई के रूप में पंचायत की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।

पंचायती राज व्यवस्था का उद्भव व विकास तथा 73 वें संविधान संशोधन के बारे में बताया गया। वहीं बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 का संक्षिप्त परिचय दिया गया। इसके अलावा पंचायत समिति द्वारा 34 से 61 तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं प्रमुख एवं उपप्रमुख की शक्तियां तथा कार्य व दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षक के रूप में रूपेश कुमार राय, बीपीएम विकास कुमार मिश्र एवं बीएएफ गणेश कुमार मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के हनुमाननगर में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक संख्या-3 का श्री गणेश, पढ़िए -खुले केंद्रीय विद्यालय का PM मोदी से कनेक्शन! अब 1 जुलाई...

Bihar Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन हो गया है। 1 जुलाई से यहां नियमित कक्षाएं शुरू होंगी, जिससे हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ#BiharEducation,#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya

भागलपुर: बच्चों से छिना जाएगा 100 साल पुराना खेल का मैदान? बवाल तेज!

Bhagalpur Park Controversy: भागलपुर में 100 साल पुराने टी.एनबी कॉलेजिएट स्कूल के मैदान में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण पर विवाद छिड़ गया है। पूर्व छात्र और स्थानीय लोग इसे बच#BhagalpurNews,#SchoolGround,#BiharDevelopment

दरभंगा में झमाझम बारिश! जाले गदगद, सड़क पानी से ऊब -डूब, किसानों के खिले चेहरे, इस बार होगी धान रोपनी झमाझम?

Darbhanga Rain: दरभंगा के जाले प्रखंड में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। इससे धान की रोपनी को लेकर किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।#DarbhangaRain,#BiharMonsoon,#FarmersHope

भागलपुर में हद! 2KM दूर थाना, फिर भी 3 घंटे बाद पहुंची पुलिस, किसान का मोटर चोरी!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान के खेत से मोटर चोरी हुई और पुलिस 2 किलोमीटर दूर होने के बावजूद 3 घंटे देरी से पहुंची, जिससे ग#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#MotorTheft