spot_img

दरभंगा LNMU के शिक्षक ने किया मर्यादा तार-तार…छात्राओं ने कहा-देर रात करते अश्लील बातें, विभागाध्यक्ष ने लिखा विवि प्रशासन को पत्र

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने अपनी सारी मर्यादाओं की हदें पार कर शिक्षित समाज को कलंकित कर दिया है। कोई एक दो घटनाएं हो तो बात हजम होती है। उनकी कईं शिकायतें रोज हवा में तैरती नजर आती है। लिखित शिकायत भी होती है। लेकिन, सवाल उठता है कि कार्रवाई करेगा तो कौन?

- Advertisement -

यह हम नहीं कह रहे। उनपर दर्जनों छात्राओं ने आरोप जड़ा है। आरोपों की फेहरिस्त नित्य प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मगर, उन पर कार्रवाई नहीं होने के कारण भी लोग बताते हैं कि इनके दो ऐसे आंका हैं जो सरकार के उच्च पदों पर बैठे हैं, लोग कहते हैं कि जातीय समीकरण होने की वजह से इनका जुड़ाव और लगाव भी इन आंकाओं से है। यह कोई और नहीं हिंदी विभाग के सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार हैं।

- Advertisement -

हिंदी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र साह ने इस बाबत विवि प्रशासन को 29 जुलाई 22 को पत्र के माध्यम से कहा था कि डॉ. अखिलेश का निंदनीय आचरण, उसका रवैया साथ ही उसकी हरकत किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता विभाग के सारे लोगों को है जो पता लगाया जा सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि किसी भी शिक्षक का धर्म उसकी मर्यादा तब तक बचा रहता है, जब तक उसका आचरण बढ़िया है। शिक्षक का दुर्व्यवहार, झूठ फरेब, उसकी मायाजाल, घोर खड्यन्त्रकारी व्यक्ति के आचरण में लिप्त हो तो शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी घातक है। साथ ही, विश्वविद्यालय के लिए बदनामी भी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विवि के लिए इससे बड़ा अपमान हो नहीं सकता।

सूत्रों का कहना है कि कई छात्रोंओ ने शिक्षक डॉ.अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया है कि कई छात्राओं को उसके मोबाइल पर देर रात फोन पर अश्लील बातों को परोसते हैं और टार्चर करते हैं। कई छात्राओं का आरोप है कि दबाव देकर अपने कार्यालय बुलाकर अश्लील हरकत करते हैं। इस कारण कई छात्राओं ने विवि आना बंद कर दिया है। छात्राओं का कहना है कि जब विवि नहीं आते है तो देर रात फोन कर प्रलोभन देते है कि तुम्हें हर सेमेस्टर में पास करा देंगे। लेक्चर बनवा देंगे आदि-आदि उसके बाद अश्लील बातें करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

विभागाध्यक्ष श्री साह ने कई छात्रों के पत्र को संलग्न करते हुए विवि प्रशासन को पत्र लिखा है, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इन शिकायतों के बाद कई छात्र संगठन भी शिक्षक के विरुद्ध आंदोलन का रूप ले सकते हैं। इस बाबत प्राचार्य मुश्ताक अहमद से बात करने के लिए फोन किया गया तो उनका जवाब था कि इस तरह की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम भी गठित है। जांचोपरांत निर्णय किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident