spot_img

मधुबनी से बड़ी खबर, अस्पतालों में अब हेल्थ स्थिर होने से पहले आईसीयू-सीसीयू से नहीं हटेंगे मरीज, 5% बेड ICU के लिए रखना होगा अनिवार्य, Sameer Kumar Mishra की Report

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
कुल बेड की क्षमता का कम से कम पांच प्रतिशत बेड का आईसीयू होना अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों में आईसीयू के लिए किया गाइडलाइन जारी
सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, स्वास्थ्य स्थिर होने से पहले आईसीयू से नहीं हटाए जा सकते हैं मरीज

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अब हेल्थ स्थिर होने से पहले रोगी आईसीयू और सीसीयू से वार्ड में शिफ्ट नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा पर मेडिकल कालेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों की आईसीयू के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।मेडिकल कालेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों में बेड की क्षमता का 5 से लेकर 25 प्रतिशत बेड का आईसीयू होना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -

  एक आईसीयू में होंगे अधिकतम 12 बेड

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के संबंध में एक मामले की सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किया था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति द्वारा आईसीयू और सीसीयू में भर्ती और इलाज से संबंधित विभाग को अपनी अनुशंसा भेजी। स्वास्थ्य विभाग ने समिति की अनुशंसा को मंजूर करते हुए मेडिकल कालेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों को लागू करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

अस्पतालों में कुल बेड की क्षमता का पांच से लेकर पच्चीस प्रतिशत बेड का आईसीयू अनिवार्य रूप से होना चाहिए। एक आईसीयू 12 बेड से अधिक के नहीं हो सकते हैं। एक बेड से दूसरे बेड की दूरी 150 से 200 वर्ग फीट होनी चाहिए। मरीज के सिर वाले हिस्से में बेड दीवार से दो फीट दूर होना चाहिए। सभी बेड के साथ आधुनिक कार्डियो रेस्पिरेटरी मॉनिटरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य:

मॉनिटरिंग सिस्टम के सामने ही नर्स के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि नर्स इसे आसानी से देख सके। आईसीयू में एक वेंटीलेटर पर एक नर्स रहेंगी मगर दो बेड पर एक नर्स रह सकती हैं। वेंटीलेटर मैनेजमेंट में प्रशिक्षित रेजिडेंट डॉक्टर को चौबीस घंटे रहना अनिवार्य होगा। आईसीयू का संचालन सीनियर डॉक्टर की देखरेख में किया जाएगा। उनकी मदद में पोस्ट ग्रेजुएट के मेडिकल स्टूडेंट रहेंगे।

आईसीयू के लिए फिजियोथेरेपिस्ट, डाइटीशियन और बायोमेडिकल इंजीनियर अनिवार्य रूप से रहेंगे। अस्पतालों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक और फार्मेसी होना चाहिए। आपातकाल और महामारी के समय में अस्पतालों को बेड की क्षमता बढ़ाने की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident