spot_img

बेनीपट्टी के पौआम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा, “…उसने तड़पा-तड़पा के मार डाला मेरी बेटी को”

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, एक ब्लू टूथ भी जब्त
एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच की जांच
फोटो: बेनीपट्टी के पौआम में घटना की जांच करते एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्यौथ पंचायत के वार्ड 9 पौआम में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है़।

- Advertisement -

मृतका की पहचान पौआम गांव निवासी रमण कुमार यादव की 20 वर्षीया पत्नी कविता देवी के रुप में की गयी है़। मृतका के पिता बसैठ चानपुरपट्टी गांव निवासी सुशील यादव सहित अन्य परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पौआम गांव निवासी रामबाबू यादव के पुत्र रमण कुमार यादव के साथ करायी थी। जिसमें डेढ़ लाख नकद सहित अन्य साजो सामान भी दिये थे।

- Advertisement -

शादी के कुछ ही दिन बाद एक बाइक के लिये ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे तो फिर बाइक की कीमत नगद राशि व्यवस्था करके दिया। इसके बाद बीते दो माह से ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से फिर से दहेज के रुप में एक लाख रूपये दिये जाने की मांग की जाने लगी तो उन्होंने उक्त राशि देने में असमर्थता जतायी तो इसके बाद मेरी लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा और इसी क्रम में ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर मेरी बेटी की तड़पा-तड़पाकर हत्या कर दी।

मृतका के पिता को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह उनके गांव के अन्य रिश्तेदार जो पौआम गांव में रहते हैं,
उनकी ओर से मोबाइल से मिली तो उन्होंने मृतका की ननद को कॉल करके पूछने पर दो ननद में से एक ने सर्पदंश से उनकी बेटी की मौत हो जाने की बात कहकर फोन काट दिया।

इसके बाद जब वें पौआम गांव स्थित अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर में एक कमरें में पलंग पर सुप्तावस्था में बेटी का शव पड़ा हुआ देखा। साथ ही ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। जहां उन्होंने घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस और एसडीपीओ को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुनि सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई सूरज कुमार, एएसआई शेषनाथ प्रसाद व संजीत कुमार सहित अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गये। एसडीपीओ ने कुछ लोगों से बातचीत कर घटना व उससे संबंधित कई बिंदुओं पर पूछताछ भी की।

वहीं मृतका के पिता बसैठ चानपुरपट्टी गांव निवासी सुशील यादव ने दहेज प्रताड़ना में उनकी बेटी की हत्या ससुराल पक्ष के लोगों की ओरे कर दिये जाने का आरोप लगाया है और एसडीपीओ सहित थाना पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगायी है़। इधर, पुलिस ने जहां मृतका का शव पड़ा हुआ था, वहां से एक ब्लू टूथ जब्त की है़।

ब्लूटूथ से ही मृतका की गला दबाकर हत्या कर दिये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है़। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है़। इस बाबत एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वैसे दोषी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नही जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident