spot_img

दरभंगा बार एसोसिएशन की पहल और पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर बेनीपुर पहुंचे प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार, कराया सम्मान के साथ समझौता

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश एवं जिला बार एसोसिएशन के अनुरोध पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार ने मंगलवार को बेनीपुर पहुंचकर पिछले एक सप्ताह से बेनीपुर बार एसोसिएशन का चल रहे धरना कार्यक्रम सम्मानजनक समझौते के साथ समाप्त करवाया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह मंगलवार को बहेरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक शिव कुमार यादव द्वारा बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के कार्यालय कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में बेनीपुर अधिवक्ता संघ अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया था।

- Advertisement -

धरना के माध्यम से दुर्व्यवहार करने वाले उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। इसका समर्थन जिला बार एसोसिएशन के साथ-साथ बिरौल बार एसोसिएशन एवं स्थानीय विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन द्वारा भी किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

इस मामले को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेनीपुर पहुंचे और धरना पर चल रहे बेनीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चक्रपाणि चौधरी एवं महासचिव सुशील कुमार चौधरी से विस्तृत जानकारी ली। जानकारी के पश्चात उन्होंने मामले का विस्तृत प्रतिवेदन माननीय उच्च न्यायालय को भेजने के साथ-साथ संबंधित वरीय पुलिस पदाधिकारी को भेजने की बात बताई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

वहीं, जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में इस संबंध में रखने की आश्वासन दिया । और उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई के लिए समुचित पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद बेनीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने अधिवक्ताओं के सहमति से 15 अगस्त तक के लिए अपने धरना कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सभी आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हाई-प्रोफाइल 40 लाख की चोरी पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने सीतामढ़ी के 3 शातिर को पकड़ा, जानें कैसे हुआ खुलासा!

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई 30 से 40 लाख रुपए की हाई-प्रोफाइल आभूषण और नकदी चोरी का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद#MuzaffarpurPolice,#JewelryTheft,#BiharCrime

दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

Darbhanga Temple: दरभंगा के जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली से गुंबद क्षतिग्रस्त, लेकिन परिसर में मौजूद 25 श्रद्धालु चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बचे। स्थानीय लोग मंदिर#DarbhangaNews,#BiharTemple,#LightningStrike

बिहार में आफत बन सकती है बारिश! दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज में भारी बारिश- वज्रपात|अरवल, भोजपुर और बक्सर में 50KM/घंटा...

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून को बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालग#BiharWeather,#BiharRainAlert,#MonsoonBihar

सीवान में 12 घंटे में चोरों का खेल खत्म! मंदिर से चोरी लाखों के गहने-मूर्ति बरामद, महिला समेत 3 दबोचे

Siwan Police: सीवान पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की म#SiwanPolice,#TempleTheft,#BiharCrime