spot_img

मधुबनी के कलुआही थानाध्यक्ष ने ऐसा क्या कर दिया… भाजपा, राजद, वीआईपी सभी पार्टिंयां कह रहीं…हैं प्रेमराज तानाशाह, करो तबादला, नहीं तो करेंगे सर्वदलीय आंदोलन

spot_img
- Advertisement -

फोटो: सर्वदलीय बैठक में शामिल लोग

- Advertisement -

लुआही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के कलुआही चौक अवस्थित विक्टर पब्लिक स्कूल परिसर में कलुआही थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम देव के विरोध में सभी पार्टियों की एक सर्वदलीय बैठक सोमवार को आयोजित हुई।बैठक का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदयकांत चौधरी ने किया।

- Advertisement -

इस दौरान उदयकांत चौधरी ने कहा कि बलुआ टोल वार्ड 9 निवासी धनेश्वर कुमार सिंह (28) ने थानाध्यक्ष के दबंग रवैये के खिलाफ एसपी सुशील कुमार को एक आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि कई और लोगों ने भी थानाध्यक्ष के आचरण के खिलाफ डीएसपी एवं एसपी को आवेदन दिया है।

- Advertisement -

लेकिन अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है। सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के नेताओं ने एक सुर में कलुआही थानाध्यक्ष को पद से हटाओ एवं कलुआही क्षेत्र के आमजन को बचाओ का नारा लगाया। सभी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब तक कलुआही थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम देव को मधुबनी पुलिस अधीक्षक द्वारा हटाया नहीं जाएगा तब तक वे लोग शांतिपूर्ण जन आंदोलन करते रहेंगे।

बैठक में सीपीआईएम के नेता दिलीप झा ने बताया कि कलुआही थानाध्यक्ष बिना एफआईआर एवं वारंट के ही किसी व्यक्ति को उठाकर थाने ले आते हैं और हाजत में न बंद कर किसी दूसरे कमरे में बंद करके पिटाई करते हैं। थानाध्यक्ष 2 से 3 दिन तक उक्त व्यक्ति को रखकर फिर मोटी रकम लेकर छोड़ देते हैं।थानाध्यक्ष के द्वारा किसी व्यक्ति को पकड़ कर लाना फिर मोटी रकम लेकर छोड़ देना रोजमर्रा की बात हो गयी है।

भाजपा के युवा जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने बताया कि कलुआही थानाध्यक्ष बेवजह बिना कारण आमजनों को परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को कलुआही थानाध्यक्ष मौखिक धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार झा ने बताया कि कलुआही थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम देव के अमानवीय व्यवहार से पूरा थाना क्षेत्र भयभीत एवं त्रस्त है।

राजद प्रखंड अध्यक्ष गुलजार अहमद ने बैठक में कहा कि कलुआही थाना में अबतक के सबसे भ्रष्ट थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम हैं।बसपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर राम ने बताया कि कलुआही थानाध्यक्ष के द्वारा गरीब-गुरबों को बेवजह सताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ आवेदन पर ही किसी व्यक्ति को उठाकर थाने लाकर मोटी रकम वसूल करना नियति बन गई है।

वीआईपी पार्टी के जिला प्रभारी अधिक लाल सहनी ने बताया कि कलुआही थाना अध्यक्ष से सभी जनप्रतिनिधि परेशान हैं।सर्वदलीय बैठक में सभी नेता एवं जनप्रतिनिधि ने एक सुर में कहा कि कि एसपी सुशील कुमार ने इस थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द कलुआही थाना से नहीं हटाया तो आमजन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा शर्मसार: घुटने भर पानी में हुई परीक्षा, फिर डूबा CM Science College, नगर निगम पर भड़के छात्र

Darbhanga Waterlogging: दरभंगा में मंगलवार को हुई कुछ घंटों की बारिश ने सीएम साइंस कॉलेज को फिर जलमग्न कर दिया। छात्रों को घुटने भर पानी में परीक्षा देनी पड़ी, जिससे नगर निगम के सफाई अ#DarbhangaNews,#BiharRain,#Waterlogging

दरभंगा में DM का बड़ा फैसला: 15 जुलाई तक चावल आपूर्ति नहीं तो खैर नहीं! मिलरों को मिला अल्टीमेटम |तारडीह के BCO को शो...

Darbhanga CMR supply: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सीएमआर आपूर्ति में देरी पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने राइस मिलरों और सहकारिता पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर शतप्रतिशत#DarbhangaNews,#CMRSupply,#BiharFood

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़! नीतीश के बेटे निशांत और पवन सिंह की एंट्री, जानें कैसे बदलेगा समीकरण

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में 1 जुलाई को 10 नवनिर्वाचित MLC शपथ लेंगे। इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीतिक पारी का#BiharPolitics,#MLCOath,#NishantKumar

भागलपुर में हड़कंप! बाईपास पर मिला अज्ञात शव, मौत का राज खोलेगी पुलिस

Bhagalpur News: भागलपुर के बिहारीपुर बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की गहन जांच में जुटी है।#BhagalpurNews,#BiharCrime,#MadhusudanpurPolice