
मुख्य बातें-
टीपीसी भवन में प्रमुख की अध्यक्षता में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
फोटोः बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय के टीपीसी भवन में पंचायत सचिव को सम्मानित करते प्रमुख, बीडीओ व अन्य
बेनीपट्टी /मधुबनी देशज। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम टीपीसी भवन के सभागार में प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता और प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक देव नारायण महतो के संचालन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानांतरण होने पर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुख्यालय विजय कुमार चौधरी, सेवानिवृत्त हुए पंचायत सचिव आनंद मोहन चौधरी और लिपिक धीरेंद्र झा को विदाई दी गयी।
इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा की एक अहम प्रक्रिया है, जिसे सभी लोगों को निभानी पड़ती है। तीनों पदाधिकारी व कर्मी अपने कार्यों के लिए सदैव याद आएंगे। वहीं बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि हमलोगों की एक मजबूत टीम थी, जो हमेशा सक्रिय रहकर सभी कार्यों और दायित्वों का निर्वहन किया करते थे।
सभी का स्थानांतरण होने के कारण टीम बिखर गया। विजय कुमार चौधरी, आनंद मोहन चौधरी एवं धीरेंद्र झा का काफी सहयोग मिलता रहा है़। हाँ, लेकिन खुशी की बात है़ कि पंचायत सचिव श्री चौधरी और लिपिक श्री झा अभी हमलोगों के साथ रहेंगें। वहीं निवर्तमान बीसीओ श्री चौधरी ने कहा कि जब यहां पोस्टिंग हुई तो काफी चिंतित था, लेकिन यहां के लोगों का जो सहयोग मिला, इसे मै कभी भूल नही सकता। जबकि पंचायत सचिव श्री चौधरी ने कहा कि वर्षों से बेनीपट्टी समेत जिले के कई प्रखंडों में सेवा दिया हूं। जिसमें सबसे अधिक मेरा समय बेनीपट्टी प्रखंड में गुजरा है़।
यहां के लोगों और कर्मियों ने दिल खोल के मुझे कार्यों में सहयोग किया है, जिसके लिये सदैव आभारी रहेंगे। जबकि लिपिक श्री झा ने कहा कि यह माँ उच्चैठ भगवती, माँ जानकी की धरती है़। वर्षों से यहां सेवा देने का मौका मिला है़ इसीलिए काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। यहां कार्यों के दौरान लोगों से काफी सहयोग, प्रेम और स्नेह मिला।
जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है़। कार्यक्रम में तीनों पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रमुख, बीडीओ एवं जिला से आये अराज्यपत्रित कर्मचारी संघ के नेताओं ने पाग, दोपटा और माला से सम्मानित किया। साथ ही विदाई सामाग्री भी भेंट की। कार्यक्रम को अराज्यपत्रित कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री गणपति झा, पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान, मुखिया राम संजीवन यादव, सुनील यादव, पैक्स अध्यक्ष विवेक राय, मुखिया प्रतिनिधि मो. फारूक सहित अन्य ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में राजेन कुमार, दया मोहन लाल दास, कारी साह, पंचायत समिति सदस्य पप्पू झा, राजीव सिंह, अशोक राम, अमित झा, अनिल साफी समेत कई जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल और कार्यपालक सहायक मौजूद थे। वहीं विदाई समारोह में प्रसिद्ध मैथिली कलाकर माधव राय और जूली झा सहित टीम ने एक पर एक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।




