
फोटो :थाने पर रखे शराब के कार्टन व जब्त एंबुलेंस
रहिका, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के फुहरी कमलपुर से शराब लदी एक हाईटेक एंबुलेंस को पकड़ा।
एंबुलेंस से कुल 799 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। सभी शराब हरियाणा निर्मित हैं। कुल 50 से अधिक कार्टन शराब जब्त किये गए हैं। एंबुलेंस में तहखाना बनाकर शराब रखा गया था।
रहिका थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफियाओं की ओर से रात में थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप की डिलीवरी की योजना है जिसके बाद दल बल के साथ उस जगह पर पहुंचा जिसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर ने पुलिस गाड़ी देखकर गाड़ी भगाना शुरू किया लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए खदेड़कर उसे पकड़ लिया।
मौके से एंबुलेंस ड्राइवर को भी पकड़ा गया है। एंबुलेंस का गाड़ी नंबर यूपी के फिरोजाबाद का बताया जा रहा हैं। गाड़ी मालिक जेडीएक्स फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस से दर्ज है।







You must be logged in to post a comment.