
फोटो : प्रशिक्षण सत्र का उद्घटान करते प्रखंड प्रमुख, बीपीआरओ व अन्य
रहिका, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में गुरुवार को रहिका और कलुआही प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।रहिका के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपिका झा, राजस्व अधिकारी रणधीर कुमार व प्रमुख जयंती देवी ने दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उसके बाद पंचायती राज पदाधिकारी दीपिका झा ने सभी पंचायत सदस्यगण से परिचय लिया। तत्पश्चात कार्यशाला के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधिगण को ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में अपना दायित्व निभाने का सुझाव दिया गया।
इस कार्यशाला में डीपीआरसी से आए ट्रेनर की ओर से प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पंचायती राज व्यवस्था का उद्भव ,73 वें संविधान संशोधन एवं पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत बने कानून का संक्षिप्त परिचय दिया गया। कार्यशाला में ग्राम सभा और निगरानी समिति से संबंधित नियमावली की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत समिति सह प्रमुख जयंती देवी, सदस्य विजय राम, अरुणा देवी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए।






