
बेगूसराय में समस्तीपुर के अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर के कपड़ा व्यवसायी रवि कुमार से जुड़ा है जहां चार अंतरजिला अपराधियों ने पांच लाख रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर हत्या की धमकी देने वाले चारों पेशेवर अपराधी की गिरफ्तारी से एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चारों पेशेवर अपराधी हैं। हत्याकांड में जमानत पर थे। गिरफ्तार पेशेवर अपराधियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसमें चक्रवर्ती भास्कर प्रताप के खिलाफ मुफस्सिल थाना में तीन तथा ऋषभ कुमार के खिलाफ मुफस्सिल थाना में दो मामले दर्ज हैं।
वहीं, कन्हैया राम के खिलाफ बछवाड़ा एवं समस्तीपुर के उजियारपुर में पांच मामले, मोनू कुमार के खिलाफ बछवाड़ा में सात, मंसूरचक में एक, लोहिया नगर में एक एवं समस्तीपुर के उजियारपुर, ताजपुर, विद्यापति नगर, मुसरीघरारी में एक-एक तथा पटना के शास्त्री नगर थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं।
एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सुरेश राय के कपड़ा व्यवसायी पुत्र रवि कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था। इसको लेकर तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।
विशेष टीम की ओर से तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखमचक सलेमपुर निवासी कन्हैया राम, भरौल निवासी मोनू कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु निवासी चक्रवर्ती भास्कर प्रताप एवं ऋषभ कुमार को मोनू कुमार के बड़ी ऐघु स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि





