back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

सारण में जहरीली शराब से अब तक 10 की मौत, 28 बीमार, 20 से अधिक की आंखें हुईं खराब

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सारण जिले के मकेर में जहरीली शराब पीने से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। 28 बीमार हैं। पंद्रह लोगों की आंखें खराब हो गई हैं। शराब से मौत की पुष्टि की बात कही जा रही है। हालांकि, मेथनॉल पॉइजन पाए जाने की जानकारी मिल रही है। मगर, इसकी पुष्टि बाकी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सारण में जहरीली शराब पीने से लगातार मौतें हो रहीं हैं। सारण के मकेर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सात लोगों की मौत पटना के पीएमसीएच में इलाज के क्रम में हुई है। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

जहरीली शराब पीने वाले कई लोग अभी भी छपरा सदर अस्पताल में एडमिट हैं। आज सुबह दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर किया गया है।वहीं जहरीली शराब पीने से पचीस से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बीमार लोगों में मेथनॉल पॉइजन पाए जाने की जानकारी मिल रही है। वैसे, इस मामले में आधिकारिक बयान आना बाकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Metro: मलाही पकड़ी स्टेशन पर दौड़ेगी मेट्रो, फायर सेफ्टी जांच में मिली हरी झंडी

जहरीली शराब के सेवन से गुरुवार को सात लोगों की जान चली गयी, जबकि शुक्रवार सुबह दो लोगों की मौत पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों में भेल्दी थाने के सोनहो भाथा गांव के पारस महतो का पुत्र चंदनसारण में जहरीली शराब से अब तक 10 की मौत, 28 बीमार, 20 से अधिक की आंखें हुईं खराब महतो, मकेर थाने के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली गांव के काशी महतो का पुत्र कमल महतो, भरोसा महतो का पुत्र ओमनाथ महतो और विलास महतो का पुत्र चंदेश्वर महतो, सकलदीप महतो, धनी लाल महतो व राजनाथ महतो हैं। कई बीमार अभी भी पीएमसीएच में भर्ती हैं, जिनकी हालत खराब है।

ओमनाथ, चंदेश्वर, धनी और सकलदीप महतो की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई, जबकि कमल महतो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चंदन महतो की घर पर ही जान चली गयी थी, जिसका परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार कर दिया। डीएम और एसपी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर लगातार कैंप कर रहे हैं। सारण के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि इलाके में मेडिकल टीम भेजी गई है। हर घर की तलाशी होगी।

इससे पहले पटना में जहरीली शराब पीने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने 18 जुलाई को आलमगंज इलाके में एक व्यक्ति से शराब खरीदी और एक साथ पी थी। जिसके बाद अगली सुबह उनमें से एक का शव घर के अंदर मिला, जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरे दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें