spot_img

रक्सौल के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर सस्पेंड, साढे़ नौ लाख वसूलने में पचपकड़ी ओपी प्रभारी और जमादार भी निलंबित

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस लाइन से है जहां, एसपी डॉ कुमार आशीष ने पचपकड़ी ओपी प्रभारी के बाद रक्सौल के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर को भी निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पुलिस निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर पर अनुसंधान में प्रलोभन स्वीकार करने एवं धनराशि माँगने के गंभीर आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच एएसपी रक्सौल को दिया गया था।उक्त जाँच प्रतिवेदन मे आरोप सही पाये जाने के बाद एसपी ने रक्सौल थानाध्यक्ष पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।रक्सौल के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर सस्पेंड, साढे़ नौ लाख वसूलने में पचपकड़ी ओपी प्रभारी और जमादार भी निलंबित

- Advertisement -

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, बगहा निर्धारित किया गया है।इस आशय की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की कसौटी पर खरा न उतरने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

उन्होंने कहा अगर जिले के किसी थाना में किसी भी तरह की अनियमितता या भष्ट्राचार की शिकायत हो तो सबूत-दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत करें, निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर तत्काल कार्रवाई की जायेगी।

वहीं, एसपी डॉ कुमार आशीष ने पचकड़ी ओपी के थानेदार विक्रांत सिंह व एएसआई बीडी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कारवाई करने का आदेश दिया है। एसपी ने उक्त कारवाई एक पीड़ित के उस आवेदन के बाद किया है जिसमे थानेदार-जमादार और एक दलाल के खिलाफ फिरौती के पैसे की वसूली का आरोप लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार, जिले के पचपकड़ी ओपी के प्रभारी विक्रांत सिंह और जमादार बीडी सिंह पर 9.5 लाख रू वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। थाना क्षेत्र के भंडार गांव के दानिश नामक पीड़ित व्यक्ति ने पचपकड़ी के थाना प्रभारी विक्रांत सिंह जमादार बीडी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था। उक्त शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा है कि 10 जुलाई 2022 को हम अपने घर पर थे। इतने में पचपकड़ी ओपी के जमादार बीडी सिंह दल-बल के साथ पहुंचे।

उन्होंने मेरा नाम पूछा और कहा कि आपको बड़ा बाबू बुलाए हैं। आप थाने चलिए। वह हमें हिरासत में लेकर थाने ले आए। जहां पूरी रात मुझे थाने में रखा गया।फिर 11 तारीख की सुबह मुझसे बोला गया कि आप अपने पुत्र मो. हाशिम को फोन कर बुलाईये। जमादार ने भी मेरे पुत्र से बात किया और कहा कि थाने पर आइए कुछ पूछताछ करनी है।जिसके बाद मेरा पुत्र भी थाने पर आया।उसे भी कस्टडी में ले लिया गया। उसके बाद थानेदार विक्रांत सिंह ने कहा कि मैनेज करो नहीं तो जेल भेज देंगे।

यह भी पढ़ें:  जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

इस मामले में पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर थानेदार,जमादार व दलाल पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। एसपी ने मुख्यालय एएसपी से पूरे मामले की जांच करवाई। जिस मामले में थानेदार के खिलाफ लगाए गए तमाम आरोप सही साबित हुए। जिसके बाद पचकड़ी ओपी के थानेदार विक्रांत सिंह व जमादार बीडी सिंह को निलंबित कर दिया। ओपी अध्यक्ष पर पुलिस अधिकारी के रूप में विधि के प्रावधानों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का अभाव, स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं कार्य में मनमानेपन के गंभीर आरोप में यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। एसपी के इस कार्रवाई के बाग जिले के तमाम थानों में हड़कंप मच हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence