
गायघाट, देशज टाइम्स। प्रखंड के केवटसा में शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार के आवास पर बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष बिकाऊ यादव के अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा में गायघाट पूर्वी मंडल से ज्यादा से ज्यादा बाइक रैली में भाग लें। साथ ही ही हर घर तिरंगा लगाया जाए।
इसलिए पंचायत से बुथों के कार्यकर्ताओं को जिमेवार दी गई। इस दौरान मौके पर विजय कुमार, शंशाक शेखर चौहान ,जयप्रकाश गामी, शशिरंजन राय ,राजु झा ,शम्भू सिंह, मुन्ना महतो, पकज कुॅवर ,ललीत साह, संजय यादव ,जग्रनाथ राय, रिश्री कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
- Advertisement -






