
समस्तीपुर, देशज टाइम्स। स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ जीवन आवश्यक है,और स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ दांतों का होना आवश्यक। यह बातें डॉ. संगीता सिंह ने अपने सेभ टीथ डेंटल क्लिनिक के शुभारम्भ कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मुजफ्फरपुर के जुरन छपड़ा में स्थित इस क्लीनिक पर पत्रकारों से बातचीत में दन्त चिकित्सक संगीता सिंह ने समाज में फैले भ्रान्तियों एवं दांतों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ तन के लिए स्वस्थ दंत आवश्यक हैं। मुंह की सुंदरता में भी दांतों की भूमिका अहम बतायी।
डॉ. सिंह ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरुक करते हुए कहा कि बच्चों में जन्मजात विकृति को जीवन का अभिशाप नहीं माने। आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार कर सही करवाएं। बच्चों के दांतों की विकृति 13-15 वर्ष की आयु तक चिकत्सक से संपर्क कर आसानी से ठीक करा सकते हैं।
इसके बाद 18 वर्ष या उससे अधिक होने पर कठिनाई होती है, पर उसे भी ठीक किया जा सकता है। डॉ. संगीता ने पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए दांतों की अहम भूमिका को दर्शाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विकास कुमार ने किया। वहीं, कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर वयोवृद्ध समाजसेवी श्याम सुन्दर सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. काजल सिंह, डॉ.आरती, डॉ. स्वाति समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.