spot_img

आरसीपी टैक्स…35 पन्ने का आरोप पत्र…कहीं दाग की फेहरिस्त लंबी ना हो जाए…Sanjay Kumar Rai की Report

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, अपराध ब्यूरो प्रमुख। आरसीपी टैक्स की चर्चाएं हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थी। लेकिन, इन चर्चाओं पर कभी चर्चा नहीं हुई। अब जब उनके बगावती सुर सामने आने लगे तो जेडीयू के ही लोग उनको सतह पर लाने के लिए भरसक प्रयास करने लगे।

- Advertisement -

अब तो उन्होंने जेडीयू की प्राथमिकी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो लगे आरोपों की जांच के बाद ही पता चल सकता है। चर्चा है कि 35 पन्ने का एक आरोप पत्र जेडीयू कार्यालय में किसी ने सौंपा है।

- Advertisement -

इसमें नालंदा में 40 बीघे जमीन की खरीददारी समेत कई फ्लेट और जमीन की बात है। अगर यह बात जांच में आती है और खुलासा होता है तो आरसीपी टैक्स का आरोप सच साबित हो जाएगा। इस आरोप वाले पत्र में उनकी पत्नी और दोनों बेटियों के नाम भी शामिल हैं! उनकी एक बेटी चर्चित आईपीएस लिपि सिंह हैं। दूसरी बेटी भी किसी पद पर काबिज हैं ऐसा बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

जानकारी के अनुसार, जेडीयू में सब कुछ ठीक ठाक नहीं हैं। ऐसा माना जा रहा हैं कि आनेवाले समय में इसका चुनावी असर पर सकता हैं। अब जेडीयू के कई लोग आरोप लगाते हैं कि महज नौ सालों में आरसीपी सिन्हा ने नाजायज रूप से 58 प्लॉट की खरीददारी की हैं और इसका जिक्र उन्होंने चुनावी हलफनामें में नहीं किया हैं जो कानून संगत नहीं है।

यही नहीं बताया जा रहा है कि उनकी पुत्री लिपि सिंह भी आईपीएस रहते हुए उनके नाम से खरीदी गई सम्पति का ब्यौरा सरकार को नहीं दिया। कई लोग यह भी बताते हैं कि खरीदी गई जमीन या प्लाट बेनामी भी हो सकती है या पत्नी और दोनों बेटियों के नाम हो सकते हैं!

बता दें कि, किसी जेडीयू के कार्यकर्ता ने यह पत्र जारी कर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस वाले नीति को कितना अपनाती है यह तो वक्त बताएगा! क्योंकि मुख्यमंत्री के ये बिल्कुल खास रहें हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी रहें या जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष या फिर पूर्व राज्य सभा सांसद पर इतना बड़ा गंभीर आरोप कितना सच है या कितना झूठ यह तो समय के साथ बाहर आयेगा! लेकिन, सरकार इस आरोप को जांच कराएगी या ठंडे बस्ते में डालेगी, इसपर लोंगों की नजर है!

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव या कई अन्य नेता हमेशा से आरसीपी टैक्स बोलते रहें हैं। कई बार चर्चे में भी यह बात सामने आयी है! पत्र में बताया गया है कि नौ साल में यानि वर्ष 2013 से 2020के बीच 58 फ्लैट एवं प्लाट की खरीददारी हुई है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस खरीदारी के बाबत सरकार को अवगत नहीं कराया गया!

अब चर्चा में बात यह भी आ रही है कि इस बात से श्री सिह काफी नाराज है और इसका असर चुनाव पर भी पर सकता है। हालांकि पार्टी के कई पदाधिकारी इस बात से अनभिज्ञता जाहिर कर रहें है और कुछ भी बोलने से परहेज कर रहें है !ऐसे में पार्टी के का ब्यान तो मायने रखता ही है !

मुख्यमंत्री के हनुमान माने जानेवाले आरसीपी सिंह अब उस चक्र में फंसते नजर आ रहें है जहां से निकलना बड़ी मुश्किल है! जब इतने कम समय में श्री सिंह इतना अकूत सम्पति बना सकते है तो सवाल उठता है कि ऐसे तो कई हनुमान जेडीयू में है जो मुख्यमंत्री के करीब है क्या उनकी भी जांच कराई जाएगी! चर्चा में यह भी बात आ रही है कि श्री सिंह भी इसी तरह कई का पोल खोलने वाले है !इन दिनों चर्चा में यह भी बात सामने आ रही है कि कई मंत्रियों और विधायकों ने अकूत सम्पति बनाई है जो सरकार के नजर में नहीं है !अब देखना होगा कि सरकार का क्या एक्शन होता है!

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के तरफ से ‘शो काउज”नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्वतंत्र एजेंसियां भी काम कर सकती है।

इधर आरसीपी सिंह ने आज अपने गांव मुस्तफापुर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि जेडीयू अब डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कहा कि कई पार्टी के विधायक और सांसद है जिसके पास नाजायज रूप से कमाई हुई जमीन और फ्लैट है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग या कहीं भी इस जमीन का जिक्र इसीलिये नहीं किया कि वह मेरे नाम से नहीं है !उन्होंने कहा कि जो लोग हमारी बेटियों को निशाना बना रहें है तो वह गलत है !यह जमीन नौ सो रुपये कट्ठा की दर से खरीदी गई है और बेटियों ने खरीदी है।

उन्होंने कहा की नौकरी से पहले ही मेरी बेटी यानि 2010से आयकर रिटर्न भर रही है मतलब साफ है कि वह नौकरी से पहले अन्य श्रोतों से कमाती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 18घंटे नहीं चार घंटे भी काम नहीं करते है बाकी समय में भुजा पार्टी चलती है क्या मुख्यमंत्री का यही काम है। श्री सिंह ने तेवर से साफ है कि आने वाले समय में बड़े बड़े राज खुल सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation