spot_img

समोसा खाने से 14 बच्चों समेत 57 लोग बीमार

spot_img
- Advertisement -

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के खनैठी गांव में समोसा खाने से 57 से लोग बीमार हो गए हैं। इनमें चौदह से अधिक बच्चे और समोसा दुकानदार भी शामिल हैं। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

- Advertisement -

अलग-अलग परिवारों के इन सभी लोगों ने मंगलवार शाम समोसा खरीदकर खाया। देर रात सभी की तबीयत बिगड़ गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल से दो लोगों को जमुहार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गांव में मेला के दौरान मंगलवार की शाम एक समोसे की दुकान से लोगों ने समोसा खरीदकर खाया था। देर रात अलग-अलग घरों में लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इससे पहले कि लोग समोसा दुकानदार को कोसते या उससे बात करते समोसा के दुकानदार की भी तबीयत बिगड़ गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Student Death Case: नीट छात्रा की मौत में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत, जानें पूरा घटनाक्रम

इसके बाद आनन-फानन में सभी को अलग-अलग एंबुलेंस तथा गाड़ियों से इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। ट्रॉमा सेंटर में अचानक इतनी संख्या में मरीज आ जाने के बाद अस्पताल प्रशासन को अलग से व्यवस्था करनी पड़ी और अस्पताल के अन्य परिसर में बेड लगाकर मरीजों का इलाज शुरू किया गया। वहीं दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमुहार के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया है। बीमार लोगों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बड़ा खुलासा, Shahkund Loot 8 लाख के डकैती केस में एक अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद

Shahkund Loot: भागलपुर पुलिस ने 4 अप्रैल को हुई 8 लाख रुपये की लूट...

Bhagalpur News: भागलपुर में बड़ा रोजगार घोटाला, पेट्रोल पंप पर नौकरी का झांसा देकर 32 महिलाओं से ठगी, आगे क्या होगा रामा रे… पढ़िए!

रोजगार घोटाला: भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नौकरी के सपने...

Bhagalpur Road Accident: नवगछिया में भीषण हादसा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 घायल; गांव में पसरा मातम

Bihar Road Accident: बिहार के नवगछिया में बाबा विशुराउत पुल पर एक भीषण सड़क...