
दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार में सत्ता परिवर्तन और तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। इसी क्रम में महानगर युवा राजद दरभंगा के अध्यक्ष राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार की देर शाम दरभंगा टावर चौक अपने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़े। वहीं मिठाइयां बांटी और रंग-गुलाल लगाया। सभी एक-दूसरे को मिठाइयां खिला कर ढोल ताशा बजाकर झूम रहे थे। नाच-नाच कर सभी अपने-अपने अंदाज में खुशी जाहिर की।
मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश नायक ने कहा कि आज का शपथ ग्रहण सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नहीं है। कहीं न कहीं पूरे बिहार का शपथ ग्रहण है। बिहार के उन बेरोजगार नौजवानों का शपथ ग्रहण है, जिनको रोजगार दिलाने की शपथ 2020 विधानसभा चुनाव के समय तेजस्वी यादव ने खाई थी।
बिहार के गरीब गुरबों का ये शपथ ग्रहण है। ये महागठबंधन सिर्फ बिहार के बेहतरी के लिए ही नहीं है बल्कि भारत के एक अच्छे और धर्मनिरपेक्ष भविष्य के लिए और आगमी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यह दुर्गम साबित होगा। यह बिहार है यहां के एक बिहारी सौ पर भारी होता है वो आज सिद्ध हो गया।
इस अवसर, महानगर अध्यक्ष रामा शंकर सहनी, छोटन कुरैशी, श्याम शर्मा, कुंदन महतो, संतोष गोस्वामी, मनीष यादव,
विजय आर्यन, अनिसुर रहमान, सुभाष पासवान पर छोटू यादव, असगर साह, मोनू महासेठ, रंजीत यादव, सोनू शाह, धीरज कुमार, पवन यादव, मो. याकूब, मो. अकबर, टिंकू बारी, सोनू, मुकेश श्याम यादव, गोविंद सहनी, संजय बाड़ी, विजय पासवान, नौशाद खान, राजा राउत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
राजद के नेता महानगर युवा राजद के जिलाध्यक्ष राकेश नायक ने नारेबाजी करते हुए कहा कि राजद, महागठबंधन और
बिहार के गरीब गुरवा, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यकों के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज पुनः दूसरी बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए। तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने की खुशी सबसे ज्यादा दरभंगा में देखने को मिला।







You must be logged in to post a comment.