spot_img

मधुबनी में बड़ा हादसा, नेपाली बाइक की ठोकर से दो बच्चों की कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
तेज रफ्तार नेपाली बाइक की ठोकर से खाना खाकर टहल रहे दो बच्चों की मौत,
परिवार में मचा कोहराम,आरोपी बाइक युवक गिरफ्तार
हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन पेट्रॉल पंप के निकट हुआ हादसा

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव के पेट्रोल पंप के समीप एनएच 227 पर बीते बुधवार की रात एक तेज रफ्तार नेपाली बाइक की ठोकर से दो बालक की मौत हो गई।

- Advertisement -

मरने वालों में पिपरौन गांव के ही रामहृदय पासवान के 15 वर्षीय पुत्र मुस्कान पासवान व विजय मंडल के 14 वर्षीय पुत्र रवि मंडल शामिल है। वहीं ग्रामीणों ने बाइक सवार को मौके पर पकड़ लिया। और, पुलिस के हवाले कर दिया।मधुबनी में बड़ा हादसा, नेपाली बाइक की ठोकर से दो बच्चों की कुचलकर मौत
बाइक चालक की पहचान नेपाल के धनुषा जिले के घोरघास गांव के घुरन राउत के रूप में हुई है। जिसे हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों बालक खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहे थे। जहां साहरघाट के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

मौके पर ही मुस्कान पासवान की मौत हो गयी। जबकि रवि मंडल बुरी तरह घायल हो गया था।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान घायल रवि मंडल की भी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
मधुबनी में बड़ा हादसा, नेपाली बाइक की ठोकर से दो बच्चों की कुचलकर मौत

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

वहीं, ग्रामीणों ने बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक को भी चोटें आयी थी। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।दूसरी ओर घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार बाइक सवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches