back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

कुशेश्वरस्थान में भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने कहा, नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी बिहार की जनता

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान पश्चिमी देशज टाइम्स न्यूज।  सतीघाट स्थित प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाते हुए महाधरना दिया गया।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की राजनीति मे नीतीश कुमार की छवि ऐसी बनी है की बिहार की जनता अब कभी भी उनपर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने कहा की दूसरे के सहारे मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री का जो ख्वाव देख रहे नीतीश कुमार को बिहार ही नहीं बल्कि पुरे देश की जनता उन्हें फिर से पलटू राम के नाम से संबोधित करने लगे हैं।

- Advertisement -

उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना सात जनम मे भी पुरा होने वाला नही है।नीतीश कुमार ने कभी लालू हटाओ, बिहार बचाओ का नारा दिया था और चारा घोटाले की जांच करने वाले मूल याचिकाकर्ता में शामिल थे। आज वही नीतीश कुमार बिहार की जनता की ओर से दिए गए जनादेश का अपमान कर राजद गठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का काम किए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

बिहार की जनता  कभी भी उन्हें माफ नही करेगी और आने वाले समय मे उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। धरना मे बाबा प्रभात कुमार झा,मिन्कु कुमार यादव, संजय कुमार सिंह,मोहन प्रसाद निराला, सत्येंद्र कुमार चौधरी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार पासवान, मदन मोहन झा, अशोक सिंह,रामविलास मुखिया, पंकज कुमार झा,  रामोतार खतबे, राम कुमार गुप्ता, पप्पू सहनी, नीलम देवी, बिजल राम, गंगा कुमार साहू, चंदन कुमार चौधरी, बीना, देवी, कपो मुखिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जिसे पुलिस हत्या समझकर खोज रही थी, वो बच्चा स्कूल में पढ़ता मिला! जानिए Biraul का पूरा ड्रामा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें