back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

हरलाखी में एसएसबी जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ किया कदमताल… निकाला तिरंगा यात्रा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो : तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे व एसएसबी जवान

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एसएसबी 48 वाहिनी अंतर्गत पिपरौन कैम्प के जवानों ने उमगांव में ध्रुवतारा स्कूल के बच्चों के संग तिरंगा यात्रा निकाली।

- Advertisement -

इस दौरान एसएसबी जवानों ने बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा व बैनर पोस्टर लिए हुए नारे लगाते हुए स्कूल परिसर से चलकर बैंक चौक, बाजार चौक, हटवरिया समेत पूरे उमगांव में भ्रमण कर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ध्रुवतारा स्कूल के निदेशक सुभाष प्रसाद सिंह व उमेश ठाकुर ने किया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम एवं भारत माता की जय से पूरा उमगांव गुंजायमान हो उठा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के बासोपट्टी में रफ्तार का कहर ... बेकाबू बाइक ने ली महिला की जान, कोहराम!

विद्यालय के निदेशक श्री सिंह ने कहा कि आज विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता के उद्देश्य से एसएसबी के साथ तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का परिचय दिया है। तिरंगा हमारी शान है और इस शान को बरकरार रखने के लिए हम सभी देशवासियों को एकजुटता दिखानी चाहिए। खासकर बच्चों में देश के प्रति लगाव और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पण हो इसके लिए विद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे वीर सपूतों की गाथा को रखकर बच्चों में जागृति लाई जाएगी। मौके पर एसएसबी के हेड कांस्टेबल तोरण सिंह, मो. इकबाल, विमलेश कुमार मिश्र, विष्णु कुमार, सुशील कुमार सिंह, राजा कुमार, सुमित कुमार, शिक्षक गुलाब झा, भोगेंद्र झा, उमाशंकर सिंह, अंकित कुमार, आलोक शर्मा, मनीष कुमार, मंजू शमी, अनुपमा ठाकुर पुष्पा ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पीएफ क्लेम क्यों होता है रिजेक्ट? जानें वजहें और तुरंत ठीक करने का तरीका

PF Claim: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक महत्वपूर्ण बचत योजना है जो भविष्य के...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव स्किन्स

Free Fire Max Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का संचार...

सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा, जावेद अख्तर ने दी अहम जानकारी

Salim Khan News: बॉलीवुड के वयोवृद्ध लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर...

हाजीपुर के उज्जवल प्रियांक ने UPSC Result में लहराया परचम, हासिल की 10वीं रैंक

UPSC Result: बिहार के हाजीपुर के उज्जवल प्रियांक ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें