back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के हायाघाट में कई नेता माले छोड़कर CPIM में हुए शामिल, विश्वनाथ पासवान ने कहा, असली दलित-गरीबों की लड़ा लड़ रही सीपीआईएम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हायाघाट, देशज टाइम्स। रतनपुरा सामुदायिक भवन प्रांगण में विश्वनाथ पासवान की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाकपा माले प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान समेत दर्जनों की संख्या में भाकपा माले छोड़कर सीपीआईएम में शामिल हुए और शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में अनुपमा सिन्हा, सखिया देवी, शोभा देवी, अशोक दास, अजीत पासवान, फुल तारा देवी, सुरेंद्र पासवान, ललन शाह, मनोज शाह, रामदयाल पासवान, पानू देवी, मल हो राम, अमरजीत पासवान, नितेश सिंह, अमरजीत साह हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर विश्वनाथ पासवान ने कहा कि 25 वर्षों से भाकपा माले के कार्यकर्ता के रूप में हनुमाननगर एवं हायाघाट में प्रखंड सचिव के बतौर कार्य करते रहे। भाकपा माले गरीब दलितों के लड़ाई को कमजोर कर रही है। असली लड़ाई दलित गरीबों का सीपीआईएम लड़ रही है।

- Advertisement -

सीपीआईएम के आंदोलन संघर्ष कार्यकर्ता नीति से प्रभावित होकर मैं भाकपा माले छोड़कर सीपीआईएम में शामिल हुआ हूं। और, सीपीआईएम के नेतृत्व में हायाघाट के गांवों पंचायतों में गरीबों की लड़ाई का नेतृत्व करूंगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board Matric Exam: तीसरे दिन भी नकल पर चली नकेल, SDO की चेतावनी से मचा हड़कंप, जानें कितने छात्र रहे अनुपस्थित

इस अवसर पर सीपीआईएम राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि देश के सबसे बड़े वामकी पार्टी सीपीआईएम है सीपीआईएम ने संशोधन बाद के खिलाफ संघर्ष के जरिए पार्टी का निर्माण किया है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार संप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है बिहार के धरती से भाजपा के खिलाफ क्रांति दिवस के अवसर पर संघर्ष शुरू हुई है और यह संघर्ष वामपंथी दलोंधर्मनिरपेक्ष शक्तियों के एकता बद संघर्षों से भाजपा को 2024 में दिल्ली के गद्दी से हटाने की लड़ाई शुरू होगी।

भाजपा की खरीद-फरोख्त के जरिये सरकारों के अपहरण की कार्रवाई को महागठबंधन ने मुहँतोड़ जबाब। दीया है
सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं कार्यकर्ताओं को अभिनंदन करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से हायाघाट में सीपीआईएम के गांव पंचायतों में किसान मजदूर गरीबों को संगठित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा और गरीबों के मान सम्मान की लड़ाई तेज किया जाएगा।

बिहार में भाजपा के साम्प्रदायिक तानाशाही के मुकाबले के लिए प्रगतिशील वामपंथी एवं धर्मनिरपेक्ष दलों को सकारात्मक मुकम्मल एकता हुई है। उस आधार पर भाजपा हटाओ अभियान शुरू होगा। बैठक में अशोक पेपर मिल कांड संख्या 107/2022 जो निर्दोष लोगों पर दर्ज किया गया है। उसे वापस लेने की मांग की गई है। साथ ही, इस कांड की निंदा की गई है।

इस अवसर पर सीपीआईएम जिला सचिव, मंडल सदस्य दिनेश झा, जिला कमेटी सदस्य सुशीला देवी, नीरज कुमार, मो. सब्बन रजा, मनोज मिश्र, रुदल दास, कल्लू दास भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें