spot_img

नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार और नौकरी देने के ऐलान पर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात, किया जबर्दस्त TWEET

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के युवाओं को 20 लाख नौकरी व रोज़गार देने के ऐलान को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक बताया है। दरअसल, 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान कर दिया।

- Advertisement -

सीएम नीतीश ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बात मानकर राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान कर दिया है। इसके अलावे 20 लाख रोजगार भी सृजित किए जाएंगे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब देने की कोशिश की है, जो कि पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे से मुकरने का आरोप लगा रहे थे। नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार और नौकरी देने के ऐलान पर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात, किया जबर्दस्त TWEET इधर, इस ऐलान के बाद, सोमवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान किया है। 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में गैरेज मालिक को गोलियों से भूना : क्या है इसके पीछे की खौफनाक वजह?

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता की असल मुद्दा यही है। बिहार के हर एक नौजवान के दिल में जो उम्मीद और ख्वाहिश थी, हमलोग साथ मिलकर उसपर काम कर रहे हैं। जनता के असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।  4-5 दिनों से सब लोग कह रहे थे कि आप नौजवानों को कब रोजगार देंगे?

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब लड़कों को भी PhD के लिए मिलेंगे 10,000 रुपये हर महीने, जानें कब से होगा लागू

कहा कि बेरोजगारी हटाना हमारी प्राथमिकता में है। हम लगातार इसका जिक्र करते रहे हैं। जनता ने हमें वोट भी इसी मुद्दे पर दिया है। बेरोजगारी मुद्दा रहा है और इसे हटाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे। आज मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि हमलोग साथ मिलकर युवाओं को नौकरी देने पर काम करेंगे।नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार और नौकरी देने के ऐलान पर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात, किया जबर्दस्त TWEET
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सब चीज पर काम शुरू हो चुका है। आज सबने देखा कि गांधी मैदान से आजादी के दिन घोषणा नहीं हुई बल्कि मुहर लगी है। भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए वरना नौजवानों के हाथों में नौकरियां होती। तेजस्वी ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि हम भाजपा नहीं, वादा पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

बीजेपी अब कहेगी कि मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। क्या मजाक है। हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं। यह उपलब्धि है कि आज रोजगार पर चर्चा हो रही है। यह एक ऐतिहासिक दिन है और सीएम ने ऐतिहासिक जगह से घोषणा की। उन्होंने साफ कहा कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे और हम इसे बढ़ाकर 20 लाख करना चाहते हैं। हम रोजगार पैदा करने की दिशा में भी काम करेंगे। हम सीएम को धन्यवाद देते हैं। ये है युवाओं की जीत, बिहार की जीत।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey