spot_img

एक साथ 3 सहेलियों की संदिग्ध मौत, हत्या और खुदकुशी के बीच परिवार की भूमिका पर शक

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के नगर थाना इलाके के महुली गांव में तीन सहेलियों की एक साथ संदिग्ध मौत हुई है। लेकिन परिवार के लोगों ने यह जानकारी पुलिस से छुपा ली। मौत और मौत को छुपाने की वजह अब भी साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि तीनों की मौत जहर खाने से हुई है लेकिन तीनों ने जहर क्यों खाया यह अनबुझ पहली है। तीनों में दो कुंवारी और एक विवाहित बताई गई हैं। कमजोर तबके से आती थी। बुधवार को जानकारी मिलते ही एसपी कोरमंगला ने जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

तीनों महुली गांव के चौहान टोला की निवासी थी। 12 अगस्त की रात की घटना बताई जा रही है। 13 अगस्त की सुबह दो सहेलियां मृत पाई गई। तीसरे की मौत इलाज के क्रम में हो गई। तीनों शवों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों की ओर से कर दिया गया। जिसकी भनक तक भी किसी को नही लगी।

- Advertisement -

मृतकों में महुली गांव निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीया पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 वर्षीया बच्ची कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 वर्षीया बेटी आशा कुमारी बताई गई हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में सहेली थी और सभी जगह एक साथ कहीं आया जाया करती थी। 13 अगस्त की शाम को गांव में ही चुपचाप तीनों जहर खा ली। जिसमें से रानी देवी और आशा कुमारी की उसी रात मौत हो गई। जबकि कंचन कुमारी की अगली सुबह मौत हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

तीनों ने आखिर जहर क्यों खाया इसको लेकर किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है। घटना के बाद सभी के परिजन भी हतप्रभ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा है। पुलिस 16 अगस्त की रात से ही जांच में जुटी हुई है। लेकिन, अंदर की बात खुलकर सामने नहीं आ रही है। पुलिस का पक्ष आना शेष है। वैसे, एफ एस एल टीम को बुलाए जाने की बात कही जा रही है।

घटना से गांव में मातम पसरा है, लेकिन परिवार के लोग थाना पुलिस तक बात को लेकर नहीं पहुंचे। वजह क्या रही यह जांच में साफ होगा। एक ग्रामीण ने बुधवार को नाम ना छापने की शर्त पर पुलिस को यह जानकारी दी। तब कहीं मीडिया कर्मियों के बीच का मामला सामने आ सका। एक साथ 3 सहेलियों की संदिग्ध मौत, हत्या और खुदकुशी के बीच परिवार की भूमिका पर शक
अबतक सिर्फ इतनी बात छनकर सामने आ रही है कि जहर खाने से तीनों की मौत हुई। अब बड़ा सवाल है की तीन दोस्तों ने एक साथ ऐसा कदम क्यों उठाया? ऐसा क्या हुआ कि एक साथ जीवन लीला को समाप्त कर ली? कहीं यह हत्या तो नहीं है? बातें कई प्रकार की कही जा रही है, लेकिन तीनों की मौत और शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने से साक्ष्य काफी हद तक मिट चुका है।

इस बाबत नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करेंगे.जो तथ्य सामने आएगी उस अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी डा गौरव मंगला ने नगर थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया है।एक साथ 3 सहेलियों की संदिग्ध मौत, हत्या और खुदकुशी के बीच परिवार की भूमिका पर शक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia