back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

घोघरडीहा में कैंपस प्लेसमेंट, 70 अभ्यर्थी मिले पात्र

spot_img
- Advertisement -

फोटो : कैंपस सेलेक्शन में शामिल छात्र

- Advertisement -

घोघरडीहा, मधुबनी देशज टाइम्स। मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संस्थान के प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य के प्रयास से टाटा मोटर्स गुजरात द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 110 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट के दौरान सर्वप्रथम टाटा मोटर्स लिमिटेड की ओर से सम्मिलित प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कर परीक्षा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा केवल सत्तर अभ्यर्थी ही पात्र पाए गए।कंपनी से आए हुए प्रतिनिधियों ने सभी के शैक्षिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र की जांच की, जिसके बाद उन्होंने सत्तर अभ्यर्थियों को पात्र बताया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: कुछ बड़ा करने निकली थीं 3 सहेलियां, लेकिन एक गलती ने पहुंचाया थाने, जानिए 3 नाबालिग, 12 घंटे और बनारस की पूरी कहानी

चयनित प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के प्राचार्य प्रभाकर कुमार प्रभात,प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजन कुमार झा, प्रबंधन समिति के सदस्य हरिप्रकाश सुल्तानियां, राजेश झा,जिवछ झा ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने भविष्य में इसी तरह कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों को प्लेसमेंट शिविर लगाने की निरंतर प्रतिबद्धता जताई।

कैंपस प्लेसमेंट के आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के मुख्य अनुदेशक उमेश नारायण प्रसाद,अरुण कुमार, अनिल कुमार अमर, आशुतोष कुमार झा, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार सुमन, विभांशु मोहन भारती, शंकर कुमार महतो, रविंद्र प्रसाद आदि सहित संस्थान के कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फीस और फिल्म की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश! 19 मार्च को आ रहा सीक्वल

Dhurandhar Box Office Collection: साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी आदित्य धर...

मार्च 2026 खरमास: जानिए कब से लगेगा और किन कार्यों पर रहेगा विराम

Kharmas: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब ग्रहों के राजा भगवान सूर्य देव धनु या...

वैश्विक युद्धों के साये में Crude Oil की कीमत: क्या फिर से आएगा $147 प्रति बैरल का दौर?

Crude Oil: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव का भू-राजनीतिक असर अब वैश्विक ऊर्जा...

बॉलीवुड अपकमिंग मूवीज: मई में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Bollywood Upcoming Movies: मई का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें