back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

NH57 पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो महिला गम्भीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

News In Brief;

- Advertisement -
  • ट्रक और टेम्पो में हुई जोरदार टक्कर
    अड़रिया ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 57 पिपरौलिया के निकट की घटना
    फोटो : घटनास्थल पर बिखरे शव व मौजूद लोग
    फोटो :झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों को देखते एसडीएम व एसडीपीओ

झंझारपुर / मधुबनी देशज झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत अड़रिया ओपी क्षेत्र के पिपरौलिया के समीप एनएच 57 पर गुरुवार रात 8 बजे रॉंग साइड से फुलपरास की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने झंझारपुर से आ रही टेंपो में भीषण टक्कर मार दी इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोगों को घायल अवस्था में इलाज के लिए झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।जैसे ही अड़रिया ओपी पुलिस को सूचना मिली तत्क्षण मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ऑटो में घायल पड़े लोगों और मृतकों को बाहर निकाल सभी को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

 

खास बात यह रही कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का योगदान सराहनीय रहा। सड़क दुर्घटना में कुल 6 लोग घायल हुए थे जिनमें चार की मौत हो गई और दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं जानकारी मिलने पर झंझारपुर एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी व एसडीपीओ आशीष आंनद घायलों का हाल जानने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये।

NH57 पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो महिला गम्भीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

दुर्घटना में मृत हुए लोगों का नाम अभी अज्ञात है वो कहां के थे इस बारे में फिलहाल जानकारी समाचार प्रेषण तक नही मिल पाई।वहीं इस हृदय विदारक घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।

NH57 पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो महिला गम्भीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

अभी तक एक मृतक जो झंझारपुर राम चौक के आसपास के रहने वाली जगरनाथ साह की पत्नी गुड़िया देवी जो चूड़ी बेचने का काम करती थी। एवं एक घायल महिला जो बाबूबरही थाना के खोईर मिश्रोलिया गांव की भगवान प्रसाद यादव की पत्नी सावित्री देवी तथा मृतक खोईर मिश्रवलिया गांव के उदय महतो, टेम्पू चालक और राम दुलार यादव की पत्नी कुसुम कुमारी के रूप में पहचान की गयी है। ये सभी लोग झंझारपुर स्थित किसी बैंक समूह कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। घटना देर शाम की बताई जाती है।

NH57 पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो महिला गम्भीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजस्थान RBSE 5th 8th Result 2026: इस तारीख को आएगा पांचवीं-आठवीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

RBSE 5th 8th Result: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है...

IPL 2026: RCB को लगा बड़ा झटका, यश दयाल पूरे सीजन से हुए बाहर!

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए बुरी खबर है! टीम का...

OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी के साथ भारत में मचाएगा धमाल, लॉन्च डेट कन्फर्म!

OnePlus Nord 6: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नई लहर लाने को तैयार है...

आईपीएल 2026 से पहले KKR कैंप में कार्तिक त्यागी का तूफान: एक ओवर में पलटा मैच का रुख!

IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने में अभी समय है, लेकिन कोलकाता नाइट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें