back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

गंगाराम डेयरी के कर्मी को मारी गोली, अपराधियों ने लूटे कैश से भरा बैग

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से बड़ी खबर है। यहां अपराधियों ने स्थानीय मिठाई कंपनी गंगाराम डेयरी के कर्मी सुनील को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात रात करीब साढे दस बजे की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक के समीप अपराधियों ने कर्मचारी रामपुर डुमरा निवासी युगल सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह को गोली मारते हुए रूपयों से भरा बैग लूट लिया। तत्काल स्थानीय लोगों ने सुनील को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

इधर, व्यवसायी गंगाराम के कर्केमी  साथ लूट की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सकते में आ गया।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों की पहचान और उसके गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद: बस्तर में अमन की आहट, सरकार ने तय की नक्सल खात्मे की डेडलाइन!

गाराम डेयरी के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि सुनील जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न दुकानों से बिक्री का पैसा लेकर ऑफिस जमा करने जा रहा था। इसी दौरान हर-हर महादेव चौक के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने रोककर बैग लूटने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर सुनील को गोली मार दी और करीब डेढ लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहरुख खान की धूम! 2026-27 में चार बड़ी फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

Shah Rukh Khan News: साल 2023 में अपनी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस...

गूगल क्रोम में Gemini AI की धमाकेदार एंट्री, यूज़र्स को मिलेगा नया अनुभव

Gemini AI: तकनीक की दुनिया में लगातार हो रहे बदलावों के बीच गूगल ने...

Bihar News: अररिया में CM Nitish का ऐतिहासिक तोहफा, 545 करोड़ की योजनाओं से चमकेगा बिहार, फारबिसगंज में एयरपोर्ट की भी घोषणा

Bihar News: सियासत की बिसात पर विकास का मोहरा चलकर, नीतीश कुमार ने अररिया...

Bhagalpur News: मूल्यांकन में लापरवाही, 45 शिक्षक अनुपस्थित, बिहार बोर्ड की साख पर सवाल!

Bhagalpur News: शिक्षा के महाकुंभ में जब इम्तिहान की बारी आई, तो कुछ गुरुजन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें