spot_img

दरभंगा प्रशासन मनरेगा में मजदूरी और जॉब कार्ड को लेकर गंभीर, निचले पायदान पर रहने वाले प्रखंडों से पूछा शोकॉज

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में मनरेगा की योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 58 लाख 85 हजार 832 मानव दिवस रोजगार सृजित किए गए हैं। 2021 में 31 जुलाई तक 50 लाख मानव दिवस सृजित किए गए थे,विगत वर्ष की तुलना में वर्तमान वर्ष की स्थिति बेहतर है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी से धीमी प्रगति के लिए जवाब तलब किया। जिनमें हायाघाट, बेनीपुर, बहेड़ी एवं बहादुरपुर शामिल रहे, वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिलाओं के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन के लिए लक्ष्य के अनुरूप जॉब कार्ड नहीं बनवाने के लिए निचले पायदान पर रहने वाले प्रखंडों से जवाब तलब किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा में ज्यादातर रोजगार उन्हीं लोगों को मिलता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं। अनुसूचित जाति और महिलाओं को अधिक से अधिक इस योजना से जोड़ा जाए। बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति को मनरेगा में रोजगार प्रदान करने का राज्य औसत 22 प्रतिशत है जबकि दरभंगा का 9.2 प्रतिशत है।दरभंगा प्रशासन मनरेगा में मजदूरी और जॉब कार्ड को लेकर गंभीर, निचले पायदान पर रहने वाले प्रखंडों से पूछा शोकॉजइसी प्रकार महिलाओं को राज्य स्तर पर रोजगार देने का प्रतिशत 68 है, जिसे प्राप्त करने का निर्देश दिए गए। जिन प्रखंडों में महिलाओं को रोजगार देने का प्रतिशत कम रहा, उन्हें सख्त हिदायत देते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

विगत वर्षों में मनरेगा की योजनाओं को पूर्ण करने की स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि कई प्रखंड में वर्ष 2019-20 की काफी योजनाएं अपूर्ण हैं, जिनमें केवटी, तारडीह मुख्य रूप से शामिल रहे। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा के तहत दी जाने वाली 90 दिनों का काम व भुगतान की गई मजदूरी की समीक्षा में पाया गया कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी एवं मनीगाछी में काफी लोगों की मजदूरी देय है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों प्रोग्राम पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि आवास योजना में मनरेगा की मजदूरी लंबित नहीं रहनी चाहिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान दिए गए लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि जो योजना पूर्ण हो गई हो उसकी देय राशि लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा के तहत मजदूरी का स-समय भुगतान, स-समय एमबी बुक करने, स-समय मास्टर रोल भरने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

पौधरोपण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दरभंगा जिले को 6.18 लाख पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया। वर्तमान में 2 लाख 40 हजार पौधारोपण कराया गया है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अपने अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सरकारी जमीनों की सूची प्राप्त कर उनपर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।दरभंगा प्रशासन मनरेगा में मजदूरी और जॉब कार्ड को लेकर गंभीर, निचले पायदान पर रहने वाले प्रखंडों से पूछा शोकॉजउन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर पौधारोपण करना चाहता है तो कार्यक्रम पदाधिकारी निर्धारित दर पर आवश्यकतानुसार उस व्यक्ति को पौधा उपलब्ध कराएं।  अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने बताया कि दरभंगा के 94 में से 38 सरोवर पर कार्य पूर्ण हो गया है, शेष पर कार्य जारी है।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने अमृत सरोवर के चारों ओर सघन पौधरोपण कराने का निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ मनरेगा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur