back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 27, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में खुले नाला पर जल्द लगेगा ढक्कन, डॉ.जयचंद्र अकेला एक्शन में

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल मुख्यालय स्थित नगर पंचायत बिरौल का जायजा लेने कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. जयचंद्र अकेला सोमवार को बिरौल पहुंचे। जहां उन्होंने सुपौल बस स्टैंड, शहीद भगत सिंह चौक,सिनेमा रोड,पुलघाट, मास्टर चौक, पोस्ट ऑफिस रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

इस क्रम स्थानीय लोगों ने गंदगी को सड़कों पर फैलाव होने से रोकने के लिए मुख्य चौक चौराहे पर डेस्टवीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। ग्रामीणों की ओर से किए गए मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन पदाधिकारी ने दिया।

- Advertisement -

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद्र अकेला ने देशज टाइम्स को बताया कि घनश्यामपुर के बाद बिरौल नगर पंचायत का औचक निरीक्षण था। यहां के साफ सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्य संतोषजनक पाया गया। जहां कहीं भी समस्या है उसका आंकलन कर प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश सफाई पर्यवेक्षक आयुष्मान कुमार मिश्र को दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में Stabbing Incident... दुर्गा पूजा में नाच के बाद खूनी खेल, युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत के बीच

साथ ही नगर पंचायत क्षेत्राधिन जो सड़क जर्जर है उसे चिन्हित कर तत्काल मोटरेबल बनाने के लिए कनीय अभियंता से विचार विमर्श किया जाएगा। महत्वपूर्ण जगहों पर डेस्टवीन लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसबीआई सुपौल बाजार शाखा के निकट खुले हुए नाला पर ढक्कन लगाने का निर्देश दिया गया है। मौके पर सफाई निरीक्षक मोहन चौधरी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: LNMU NSS की बैठक में फंड मैनेजमेंट पर बड़ा फैसला, अब एक-एक रुपये का देना होगा हिसाब, जानिए नए नियम

LNMU NSS: सरकारी खजाने से आया पैसा अगर सही तरीके से खर्च न हो,...

Darbhanga News: जाले में LPG Cylinder के लिए हाहाकार, बुकिंग के 15 दिन बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग, जानें पूरा मामला

LPG Cylinder: जैसे किसी मेले में अपने के बिछड़ जाने का डर होता है,...

हार्दिक पंड्या ने जीता फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को दिया 10 लाख का इनाम!

Hardik Pandya: क्रिकेट के मैदान पर अपनी हरफनमौला काबिलियत से विरोधियों को धूल चटाने...

Bihar NH Projects: बिहार में सड़क विकास को ग्रहण, 26 परियोजनाएं रद्द होने की कगार पर?

Bihar NH Projects: विकास की ट्रेन सरपट दौड़ रही हो और अचानक हरी झंडी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें