तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा के पैंगबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद मामला गरमा गया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। टी राजा पर आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बीच उन्हें हिरासत में लिया गया है।
टी राजा सिंह मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। वो हैदराबाद में रहते हुए निजामराज को भी निशाने पर लेते रहे हैं, तो रजाकारों का इतिहास रखने वाले ओवैसी बंधुओं से भी लोहा लेते रहे हैं। टी राजा सिंह को दक्षिण भारत में हिंदुत्व के सबसे मजबूर चेहरों के तौर पर जाना जाता है।
टी राजा सिंह पहले तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े थे। वो अब बीजेपी में हैं. साल 2014 से हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. तेलंगाना विधानसभा में बीजेपी के चीफ व्हिप रहे हैं। उम्र भले ही 45 साल है, लेकिन विवादों की लंबी फेहरिस्त उनके साथ जुड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे। हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हैदराबाद की सड़कों पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सिर तन से जुदा के नारे भी लगाए गए। इस बीच विवादित बयान देने वाले टी राजा सिंह पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को इस दौरान हिरासत में लिया गया है। टी राजा सिंह विवादों में रहे हैं और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को बाधित करने की भी उन्होंने धमकी दी थी। हैदराबाद के दक्षिणी इलाके में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
विधायक टी राजा सिंह के घर गोशामहल इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मामले ने राजनीति रंग ले लिया है क्योंकि इस प्रदर्शन में AIMIM के नेता और कांग्रेस भी शामिल हो गई है।
सोशल मीडिया पर अरेस्ट राजा सिंह हैशटैग चलाया जा रहा है। यही नहीं, तेलंगाना में जगह-जगह उनके नाम की एफआईआर दर्ज कराने की बात भी सामने आ रही है। हैदराबाद के दबीरपुरा, भवानी नगर, रेन बाजार और मिरचौक पुलिस स्टेशनों पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। यही नहीं, जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं. इन प्रदर्शनों में ‘सर तन से जुदा’ जैसे आपत्तिजनक नारे भी लगाने की बातें सामने आ रही हैं।
हैदराबाद की गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है। इस वीडियो के बाद उनके खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया है। लोगों ने दबीरपुरा, भवानीनगर, रीनबाजार और मीरचौक पुलिस स्टेशन को घेरकर प्रदर्शन किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टी.राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था।
वहीं इससे पहले हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी.साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, “पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।