
फोटोः बेनीपट्टी व्यापार मंडल कार्यालय में बीसीओ को सम्मानित करते मुखिया, जदयू नेता व अन्य
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में मुखिया राजेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में व्यापार मंडल और पैक्सों की ओर से संयुक्त रूप से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें स्थानांतरण होने पर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीत गुप्ता को विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुखिया श्री मिश्र ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा की एक अहम कड़ी है, जिसे सभी लोगों को निभानी पड़ती है। निवर्तमान बीसीओ जितने दिन रहे सबों कॊ एक साथ लेकर चलने का काम किये, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
समाजसेवी सह वरिष्ठ जदयू नेता प्रवीण मंडल ने कहा कि सेवा की उत्कृष्टता ही व्यक्ति की पहचान होती है। निवर्तमान बीसीओ अपने कार्यों के कारण हमेशा याद आएंगे। निवर्तमान बीसीओ काफी मृदुल स्वभाव के हैं। अपने कार्यों की कुशलता से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
वहीं निवर्तमान बीसीओ ने कहा कि यहां के लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे मैं कभी भूल नही सकता। बहुत जगहों पर सेवा दी, लेकिन बेनीपट्टी जैसा मधुर और शांतिप्रिय धरती कोई नही है़। यह माँ उच्चैठ भगवती, मां जानकी की धरती है़। यहां सेवा देने का मौका मिला, इसीलिए काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। यहां कार्यों के दौरान लोगों से काफी सहयोग, प्रेम और स्नेह मिला। जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है़। वहीं कार्यक्रम में मुखिया श्री मिश्र और वरिष्ठ जदयू नेता श्री मंडल ने बीसीओ को पाग दोपटा व माला से सम्मानित किया।




