back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

सीएसपी संचालक से तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूटे ढ़ाई लाख

spot_img
- Advertisement -

बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां योगापट्टी थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव से चोरही गांव जाने वाले मुख्य सड़क में मंगलवार को बेखौफ तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक शनिचरी थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी गांव निवासी उपेंद्र पांडे के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार से ढाई लाख रुपए लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

- Advertisement -

सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक शनिचरी थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी गांव निवासी उपेंद्र पांडे के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को वह अपने घर से करीब ग्यारह बजे बाइक के डीकी में ढाई लाख रुपए रख कर चोरही चौक स्थित अपने सीएसपी केंद्र पर जा रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान अमैंठिया गांव से चोरही जाने वाले मुख्य सड़क में सुनसान जगह पर पूर्व से घात लगाए तीन अपराधियों ने पिस्टल उसके सर व चाकू उसके गर्दन पर रखकर जान से मार देने की बात कहते हुए उसके बाइक के डिकी से ढाई लाख रुपए निकालकर व उसके मोबाइल को छीन कर चोरही के तरफ फरार हो गए।

- Advertisement -

संचालक की सूचना पर पहुंची स्थानीय योगापट्टी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर आने जाने वाले बाइक सवारों के डीकी जांच की व पूछताछ किया। हालांकि पुलिस को किसी तरह की सफलता नहीं मिली है। योगापट्टी में आए दिन लगातार हो रही अपराधीक घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गई है ।

प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार यादव ने बताया कि सीएसपी संचालक के द्वारा पुलिस को आवेदन प्राप्त हुई है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

300 रुपये से कम में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स: Jio, Airtel और Vi में कौन है चैंपियन?

Prepaid Plans: डिजिटल युग में मोबाइल रिचार्ज अब सिर्फ कॉल करने या इंटरनेट चलाने...

भारतीय शेयर बाजार में बहार: जानें आज के Stock Market का हाल

Stock Market: ईरान-इजरायल युद्ध के बढ़ते तनावों के बीच, भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह...

Aaj Ka Love Horoscope Today: प्रेम संबंधों में ग्रहों का प्रभाव और आपका राशिफल

Love Horoscope Today: चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि, मंगलवार, 10 मार्च 2026 का यह...

ईरान वुमेन फुटबॉल टीम: संकट में खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में मिली नई ज़िंदगी!

Iran Women's Football Team: फुटबॉल के मैदान पर तो अक्सर खिलाड़ी अपना हुनर दिखाते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें