back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

झंझारपुर में समेकित उर्वरक और जल प्रबंधन पर मंथन, कृषक गोष्ठी का केवीके सुखेत में हुआ आयोजन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का लिया जायजा हुआ समापन
फोटो: झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जायजा लेते पूर्व केंद्रीय मंत्री व अन्य

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत परिसर में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ फसलों में समेकित उर्वरक एवं जल प्रबंधन विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे उपयोगी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि शून्य जुताई, फसल यंत्रीकरण, समेकित कृषि प्रणाली इलाके के किसानों के लिए वरदान है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: NH 27 किनारे मधुबनी की खेत में युवक की लाश, सफेद झाग और अज्ञात!

केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सुधीर दास ने परंपरागत कृषि प्रणाली को छोड़कर वैज्ञानिक पद्धति से जलवायु अनुकूल किसी प्रणाली को अपनाने पर प्रकाश डाला।

वैज्ञानिक सौरभ चौधरी ने खरीफ फसलों में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, इंजीनियर जोगेंद्र सोरेन ने फसल यंत्रीकरण, डॉ. मुकेश कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली, डॉ. राहुल सिंह राजपूत ने फसल कीट प्रबंधन एवं प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने उद्यान फसलों के प्रबंधन पर विस्तृत रूप से परिचर्चा की। विगत 16 अगस्त से चल रहे गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का बीते सोमवार को विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों महिला एवं पुरुष किसान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें