spot_img

ED की छापेमारी में मिले दो AK-47, सवाल…इसे छोड़कर फ्रेश होने के लिए जाना….दबिश तो और बनता है

spot_img
- Advertisement -

रांची से इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि जिस वक्त ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के 17 ठिकानों पर पहुंची तो वहां का नजारा ही कुछ और दिखा। दरअसल, ईडी बुधवार सुबह से छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

इसमें रांची के अलावे बिहार, दिल्ली, तमिलनाडू सहित अन्य राज्यों में भी छापामारी चल रही है। इस बीच प्रेम प्रकाश के घर जब ईडी ने दबिश दी तो वहां उसे दो एके 47 राइफल भी मिले हैं। अब तर्क यह दिया जा रहा है कि यह हथियार झारखंड पुलिस के दो अंग रक्षकों का है। बताया जा रहा है कि अंगरक्षक यहां पर हथियार रख कर अपने घर फ्रेश होने के लिए गए थे।

- Advertisement -

अब सवाल उठता है कि ऐसे अंगरक्षक किस काम के जो अपना हथियार ही छोड़कर कहीं और चला जाए और हथियार वह भी एके 47 आलमीरा में यूं ही खुले में पड़ा मिले। इससे शक और गहरा होने से ईडी की दबिश और तेज हो गई है।

- Advertisement -

वहीं, रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार में है। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सीए जे जयपुरियार के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है।

इससे पहले ईडी ने बीते 25 मई को प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ऑफिस और वसुंधरा अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। छापेमारी के क्रम में प्रेम प्रकाश के वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर–802 में ईडी अधिकारियों को काफी कीमती सामान का पता लगा था। अधिकारियों को पूछताछ के क्रम में बड़ी रकम के लेन-देन की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश से कई दिनों तक पूछताछ की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...